बेतिया के पूर्व जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न कुशवाहा को मिली जदयू प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Author Awadh kishore|Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

नव मनोनीत प्रदेश महासचिव शत्रुघ्न कुशवाहा

जनता दल (यू) ने पश्चिम चंपारण के वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न कुशवाहा को प्रदेश महासचिव बनाया है. उनके मनोनयन से जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है. पार्टी को संगठनिक अनुभव का लाभ मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Bettiah News: जनता दल (यू) ने पश्चिम चंपारण के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न कुशवाहा को पार्टी का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है. उनके मनोनयन से जिले के जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है. कार्यकर्ताओं ने इसे पश्चिम चंपारण के लिए सम्मान की बात बताते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: पश्चिम चंपारण की अन्य राजनीतिक खबरें

पूर्व में रह चुके हैं जिलाध्यक्ष

शत्रुघ्न कुशवाहा इससे पहले जनता दल (यू) के पश्चिम चंपारण जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. उनके बाद कन्हैया कुशवाहा को जिलाध्यक्ष बनाया गया था. कन्हैया कुशवाहा के असामयिक निधन के बाद से जदयू के जिलाध्यक्ष का पद अब तक रिक्त है.

नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर वाल्मीकिनगर के सांसद सुनील कुमार, सिकटा के विधायक सम्राट वर्मा, विधान पार्षद शिवरानी देवी, पूर्व विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह, डॉ. एन.एन. शाही, जदयू नेता शम्भू पाण्डेय, असलम खां हक्की, विजय गुप्ता, विवेक कुमार बबलू, सुमित कुमार बबलू, माधव सिंह पटेल, नंदकिशोर चौधरी, विद्या सिंह पटेल सहित बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

संगठन को मजबूत करने की जताई उम्मीद

पार्टी नेताओं ने विश्वास जताया कि शत्रुघ्न कुशवाहा के संगठनात्मक अनुभव का लाभ पूरे प्रदेश में जनता दल (यू) को मिलेगा और उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन