साठी में सीएसपी संचालक से 4.91 लाख लूटे
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Jul 2024 10:01 PM
बेखौफ अपराधियों ने हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से 4.91 लाख रुपये लूट लिये.
साठी (पचं). बेखौफ अपराधियों ने हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से 4.91 लाख रुपये लूट लिये. घटना नरकटियागंज-साठी मार्ग के हिच्छोपाल रेलवे ढाला के समीप की है. सोमवार को दोपहर 12 बजे बाइक सवार अपराधियों ने सीएसपी संचालक जोगेंद्र पंडित को रोककर लूट की घटना काे दिया अंजाम. वारदात की सूचना पर नरकटियागंज डीएसपी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गये हैं. सीएसपी संचालक जोगेंद्र पंडित ने पुलिस को बताया कि वह सेंट्रल बैंक आफ इंडिया का ग्राहक सेवा केंद्र साठी बाजार में चलाते हैं. नरकटियागंज से व्यापारियों से 4,91, 600 रुपये लेकर साठी अपने सीएसपी पर आ रहे थे. साठी हिच्छोपाल रेलवे ढाला के समीप लाल रंग की बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उनकी बाइक के सामने अपनी बाइख खड़ी कर दी. हथियार के बल पर उनका रुपयों से भरा बैग लूट लिया. विरोध करने पर उनकी बाइक की चाबी छीनकर फेंक दी. कट्टा पेट में लगा दिया. बाद में तीनों अपनी गाड़ी लेकर नरकटियागंज-बेतिया मुख्य मार्ग से चनपटिया की तरफ भाग निकले. सीएसपी संचालक की सूचना पर थानाध्यक्ष धीरज कुमार, दारोगा मनोज कुमार ने पुलिस बल के साथ वरीय पदाधिकारियों को जानकारी देते हुए घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी. डीएसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. जल्द ही अपराधी गिरफ्त में होंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










