Bettiah News: संत जेवियर्स में छात्रों ने लिया बड़ा संकल्प, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Updated:
विज्ञापन

विद्यार्थियों के साथ पौधारोपण करते रोटरी बेतिया सेंट्रल के सदस्य व मौजूद प्रिंसिपल

रोटरी क्लब बेतिया सेंट्रल द्वारा संत जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल में एक विशेष पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में छात्रों ने 50 छायादार और फलदार पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया.

विज्ञापन

Bettiah News: पर्यावरण संरक्षण और शहर के हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रोटरी क्लब बेतिया सेंट्रल की ओर से स्थानीय संत जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में एक विशेष पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान इंटरैक्ट क्लब के विद्यार्थियों के साथ मिलकर रोटरी क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने स्कूल परिसर में कुल 50 छायादार व फलदार पौधे रोपे. इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

रोपे गए करंज, शीशम, नीम व सागवान के पौधे

इस अभियान के तहत परिसर में मुख्य रूप से पर्यावरण के अनुकूल छायादार करंज के अलावा शीशम, नीम और सागवान के पौधे लगाए गए.

कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि प्रत्येक पौधा स्कूली छात्र-छात्राओं के हाथों से लगवाया गया. पौधरोपण के दौरान विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखा गया और उन्होंने न केवल पौधे लगाए, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक नियमित रूप से सींचने और उनकी पूरी देखभाल करने का संकल्प भी लिया.

'एक विद्यार्थी, एक पेड़' पर्यावरण के लिए बड़ा योगदान: प्रिंसिपल

फोटो : विद्यार्थियों के साथ पौधारोपण करते रोटरी बेतिया सेंट्रल के सदस्य व मौजूद प्रिंसिपल | Prabhat Khabar Network

इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल फादर आर्मस्ट्रांग एडिशन ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाते हुए प्रेरित किया.

उन्होंने कहा कि पेड़ न केवल हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि धरती के तापमान को संतुलित रखने और वर्षा चक्र को नियमित बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं. उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक विद्यार्थी एक पौधे को वृक्ष बनने तक संभालने का संकल्प ले ले, तो यह प्रकृति के लिए बहुत बड़ा योगदान होगा. इसके साथ ही उन्होंने प्लास्टिक के अनावश्यक उपयोग से बचने और समाज को जागरूक करने की अपील की.

पौधरोपण अभियान को आगे भी जारी रखेगा रोटरी क्लब

फोटो : विद्यार्थियों के साथ पौधारोपण करते रोटरी बेतिया सेंट्रल के सदस्य व मौजूद प्रिंसिपल | Prabhat Khabar Network

कार्यक्रम में रोटरी क्लब बेतिया सेंट्रल की अध्यक्ष डॉ. शीला रंजन, सचिव डॉ. अपूर्वा सिन्हा, असिस्टेंट गवर्नर सुजय कुमार सिन्हा, डॉ. सुमंत शेखर, अभिषेक कुमार, सीए अभिनीत मिश्रा सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे. क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए इस तरह के पौधरोपण व जन-जागरूकता अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे.

यह भी पढ़ें: नेपाल से भटककर पहुंचा गैंडा, ड्रोन ने खोजी लोकेशन, गांव में दहशत का माहौल


विज्ञापन
आलोक अगस्टीन

लेखक के बारे में

By आलोक अगस्टीन

आलोक अगस्टीन ने वर्ष 2004 से पत्रकारिता में सक्रिय रहने के साथ पत्रकारिता व जनसंचार में माखनलाल से स्नातक तथा स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की हैं. नोएडा के साधना एकेडमी ऑफ मीडिया स्टडीज से फोटो एंड वीडियो जर्नलिज्म में डिप्लोमा के पश्चात 2015 में बेतिया प्रभात खबर से जुड़कर अबतक कार्य कर रहे हैं. इसके पूर्व बेतिया में ही हिन्दुस्तान के साथ साथ पटना के अनेक स्थानीय चैनलों में रिपोर्टर की भूमिका निभाई है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन