Bettiah : आनंद विहार-राधिकापुर एक्सप्रेस ट्रेन में रेल यात्री की मौत, शव बरामद

आनंद विहार से राधिकारपुर जाने वाली 14012 एक्सप्रेस ट्रेन से एक रेल यात्री का शव बरामद हुआ.
नरकटियागंज. आनंद विहार से राधिकारपुर जाने वाली 14012 एक्सप्रेस ट्रेन से एक रेल यात्री का शव बरामद हुआ. रेल यात्री की पहचान उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिला के सिंदूर बसई निवासी राम बच्चन चौहान 60 वर्ष के रूप में की गई है. घटना के संबंध बताया जाता है कि उक्त यात्री आनंद विहार से राधिकापुर जाने वाली स्पेशल गाड़ी संख्या 14012 के बोगी नंबर एस-2 में सफर कर रहे थे. उनको गोरखपुर उतरना था लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई . वहीं अन्य यात्रियों ने इसकी सूचना नरकटियागंज रेल पुलिस को दिया. पुलिस ने एवं आरपीएफ ने जंक्शन पर गाड़ी के पहुंचने के बाद बोगी की जांच की. बोगी से राम बच्चन चौहान के शव को बरामद किया. इस दौरान लगभग 45 मिनट तक नरकटियागंज जंक्शन पर गाड़ी को रोकना पड़ा. नरकटियागंज आरपीएफ पोस्ट कमांडर ऋतुराज कश्यप ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनो को सूचना दी गयी. परिजनों के आने के बाद शव को उनके हवाले कर दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभा�� खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By गणेश
गणेश ने अपनी पत्रकारिता यात्रा की शुरुआत 2014 में गोरखपुर स्थित हिंदुस्तान अखबार से की। तब से लगातार मुख्यधारा मीडिया में सक्रिय रहकर उन्होंने रिपोर्टिंग से लेकर संपादकीय दायित्वों तक का अनुभव हासिल किया है। फिलहाल वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और पश्चिम चम्पारण जिले में बतौर ब्यूरो चीफ कार्यरत हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










