Bettiah : विद्युत कार्यालय से आठ जगहों पर जनसंवाद कार्यक्रम
Author Israel ansari
Updated:
विज्ञापन

नगर के संस्कृत पाठशाला समेत 8 जगहों पर 125 यूनिट फ्री बिजली की जागरूकता के लिए मंगलवार को स्थानीय विद्युत कार्यालय द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ.
विज्ञापन
रामनगर.
नगर के संस्कृत पाठशाला समेत 8 जगहों पर 125 यूनिट फ्री बिजली की जागरूकता के लिए मंगलवार को स्थानीय विद्युत कार्यालय द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ. संस्कृत पाठशाला में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय विधायक भागीरथी देवी, सहायक विद्युत अभियंता अभिषेक प्रेम, कनीय विद्युत अभियंता वेद प्रकाश ओझा, उपसभापति प्रतिनिधि सुजल सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजय मिश्रा, बीस सूत्री अध्यक्ष जनक साह आदि की मौजूदगी रही. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा प्रोजेक्टर द्वारा सभी उपभोक्ताओं को घरेलू 125 यूनिट बिजली फ्री करने की बात बताई गयी. इस दौरान कनीय विद्युत अभियंता ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रखंड में 8 जगहों पर जनसंवाद कार्यक्रम हो रहा है. इसमें मुख्यमंत्री ने वीसी कर 125 यूनिट बिजली के बारे में बताया गया. जिससे अधिक से अधिक लोग इसके बारे में जागरूक हो. कार्यक्रम में विद्युत पदाधिकारी समेत सैकड़ों की संख्या में उपभोक्ताओं की मौजूदगी रही.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










