पुलिस ने 24 घंटे में 54 वारंटों का किया निष्पादन, विभिन्न कांड में 42 अभियुक्त गिरफ्तार

Published by :SATISH KUMAR
Published at :11 Apr 2025 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने 24 घंटे में 54 वारंटों का किया निष्पादन, विभिन्न कांड में 42 अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस जिला बगहा में विशेष अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस ने विगत 24 घंटे में 54 वारंटों का निष्पादन किया है.

विज्ञापन

बगहा. पुलिस जिला बगहा में विशेष अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस ने विगत 24 घंटे में 54 वारंटों का निष्पादन किया है. जबकि पुलिस ने विभिन्न कांड में 42 अभियुक्तों को गिरफ्तारी किया है. वहीं दूसरी ओर अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए गए सघन वाहन जांच में पुलिस ने 79 हजार 500 रुपये जुर्माना लगाया है. उक्त जानकारी एसपी सुशांत कुमार सरोज ने दी. एसपी ने बताया कि वाल्मीकिनगर थाना द्वारा वारंट में 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. लौकरिया थाना द्वारा अन्य कांड में 2 व वारंट में 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. धनहा थाना द्वारा शराब के कांड में 2 व अन्य कांड में 3 तथा वारंट में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. वही 282.75 लीटर अंग्रेजी शराब एवं एक चार चक्का वाहन जब्त किया गया है. रामनगर थाना द्वारा शराब के कांड में 1 तथा वारंट में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. वही पुलिस ने 35 लीटर देसी शराब एवं एक साइकिल जब्त किया है. नौरंगिया थाना द्वारा शराब के कांड में 1 तथा वारंट में 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. वही पुलिस ने 40 लीटर देसी शराब बरामद किया है. पटखौली थाना द्वारा अन्य कांड में 2 तथा वारंट में 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. वही बालू लदा दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किया गया है. भितहा थाना द्वारा शराब के कांड में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. वही 5 लीटर बंटी बबली देसी शराब बरामद किया गया है. चौतरवा थाना द्वारा वारंट में 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. गोबर्धना थाना द्वारा वारंट में 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. सेमरा थाना द्वारा वारंट में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. ठकराहा थाना द्वारा वारंट में 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. बगहा थाना द्वारा वारंट में 4 एवं अन्य कांड में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. बथवरिया थाना द्वारा अन्य कांड में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. एसपी ने बताया कि इस प्रकार कुल 4 कुर्की एवं 54 वारंटों का निष्पादन किया गया है. जिसमें 4 कुर्की, 6 जमानतीय तथा 48 अजमानतीय 48 शामिल है. वही दूसरी ओर वाहन जांच के क्रम में बगहा अंचल द्वारा 3 हजार, बगहा थाना द्वारा 4 हजार, पटखौली थाना द्वारा 4 हजार, चौतरवा थाना द्वारा 4 हजार, भैरोगंज थाना द्वारा 6 हजार, नौरंगिया थाना द्वारा 20500, नदी थाना द्वारा 1 हजार, रामनगर थाना द्वारा 10 हजार, लौकरिया थाना द्वारा 4 हजार, सेमरा थाना द्वारा 3 हजार, गोबर्धना थाना द्वारा 1 हजार, बथवरिया थाना द्वारा 1 हजार, यातायात थाना द्वारा 18 हजार समेत कुल 79 हजार 500 रुपये जुर्माना लगाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन