प्रशांत किशोर की जीत पर सिकटा में जश्न, समर्थकों ने आतिशबाजी कर बांटी मिठाइयां
आतिशबाजी करते जन सुराज के कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network
प्रशांत किशोर की चुनावी जीत की खबर से पश्चिम चंपारण के सिकटा प्रखंड में समर्थकों का उत्साह चरम पर है। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर खुशी मनाई। इसे बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है।
Sikta News: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की चुनावी जीत की खबर मिलते ही पश्चिम चंपारण के सिकटा प्रखंड में समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल बन गया. विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जताई, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और जीत का जश्न मनाया. समर्थकों ने इसे बिहार की राजनीति में बदलाव का संकेत बताया.
व्यवस्था परिवर्तन की जीत बताया
जन सुराज के सिकटा विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं पूर्व प्रमुख उत्कर्ष श्रीवास्तव उर्फ मणि भाई ने कहा कि यह जीत केवल एक उम्मीदवार की नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन, जनविश्वास और वैकल्पिक राजनीति की जीत है.
उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद प्रशांत किशोर लगातार जनता के बीच पहुंचे और संवाद कायम रखा. उसी का परिणाम है कि उन्हें व्यापक जनसमर्थन मिला.
बिहार की राजनीति को मिलेगी नई दिशा
उत्कर्ष श्रीवास्तव ने विश्वास जताया कि जनता का यह जनादेश बिहार में विकास, पारदर्शिता, सुशासन और जवाबदेही की राजनीति को नई दिशा देगा. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जन सुराज जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेगा.
बड़ी संख्या में जुटे समर्थक
जीत की खुशी में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जन सुराज कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए. इस दौरान प्रवीण कुमार, विरेश चौधरी, अजय यादव, रुपेश सिंह राजपूत, श्रेयांश सागर, सौरभ राज, जुनैद अख्तर, सन्नी कुमार, नित्कर्ष श्रीवास्तव, विष्णु रौनियार और मुकुल सोनी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे.
यह भी पढे़ं: 72 घंटे से गायब है बच्चा, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, NH-727B को किया जाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अमर कुमार
अमर कुमार को पत्रकारिता जगत में 10 वर्षों का अनुभव. अपराध रिपोर्टिंग, कला संस्कृति रंग कर्म, सिनेमा की खबरों के संकलन में रूचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










