झमाझम बारिश भी नहीं डिगा सकी शिवभक्तों की आस्था, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
पूजा करते श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network
सावन माह में लगातार हो रही बारिश भी शिव भक्तों की आस्था को डिगा नहीं पाई. सिकटा प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. परिवार की सुख-समृद्धि के लिए भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया.
Sikta News: सावन माह में लगातार हो रही बारिश भी भगवान भोलेनाथ के भक्तों की आस्था को नहीं डिगा सकी. पश्चिम चंपारण के सिकटा प्रखंड में मंगलवार को बारिश के बीच भी विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की. पूरे दिन मंदिर परिसर 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजता रहा.
प्रमुख शिव मंदिरों में सुबह से लगी श्रद्धालुओं की कतार
बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की टोलियां स्थानीय बाबा कामेश्वरनाथ शिव मंदिर, मिल परसा स्थित मोटका बाबा मंदिर और सोनार पट्टी रोड स्थित शिव मंदिर पहुंचीं. यहां भक्तों ने विधि-विधान से जल, दूध, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की.
सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और दिनभर भक्तों का आना-जाना जारी रहा.
'सावन में भोलेनाथ की पूजा का विशेष महत्व'
शिव भक्त एवं समाजसेवी राम नरेश प्रसाद कानन ने कहा कि सावन माह भगवान शिव की आराधना का सबसे पवित्र समय माना जाता है. मान्यता है कि इस महीने सच्चे मन से पूजा करने पर भोलेनाथ भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं और उन पर विशेष कृपा बरसाते हैं.
उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में महिलाओं ने व्रत रखकर फलाहार किया और श्रद्धापूर्वक भगवान शिव की पूजा की.
बारिश के बीच भी बना रहा भक्तिमय माहौल
लगातार बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी. मंदिरों में पूरे दिन भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा. श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से सुख, समृद्धि और परिवार के मंगल की प्रार्थना की.
यह भी पढे़ं: बेतिया: पहली सोमवारी पर भितहा के शिवालयों में उमड़ी आस्था, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा इलाका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अमर कुमार
अमर कुमार को पत्रकारिता जगत में 10 वर्षों का अनुभव. अपराध रिपोर्टिंग, कला संस्कृति रंग कर्म, सिनेमा की खबरों के संकलन में रूचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










