32 लाख के चरस व बाइक के साथ एक गिरफ्तार, जेल

Updated at : 06 Mar 2025 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
32 लाख के चरस व बाइक के साथ एक गिरफ्तार, जेल

कंगली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब 32 लाख रुपए मूल्य के मादक पदार्थ (चरस) के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

सिकटा. कंगली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब 32 लाख रुपए मूल्य के मादक पदार्थ (चरस) के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई कठिया मठिया चौक के समीप से बीती रात की गई है. गिरफ्तार मादक पदार्थ के सौदागर की पहचान पूर्वी चंपारण जिला के रक्सौल थाना क्षेत्र के खिड़लीचिया गांव के तबरेज आलम के रूप में की गई है. थानाध्यक्ष मोहम्मद लाडले ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति बाइक से मादक पदार्थ की खेप लेकर नेपाल की तरफ से भारतीय सीमा में घुसने वाला है. सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कठिया मठिया चौक पर नाकेबंदी कर दी रात एक बजे के करीब में एक बाइक को आता देख पुलिस ने उसे रुकने को कहा. रोक कर उसकी तलाशी ली गई तो उसके जैकेट के अंदर एक प्लास्टिक का बोरा मिला. बोरे में तलाशी के दौरान एक किलो 664 ग्राम चरस बरामद किया गया. त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर तस्कर को जेल भेज दिया गया है. उसकी बाइक और चरस को जब्त कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन