भारत-नेपाल सीमा पर 46.9 किलो गांजा बरामद, पुलिस को देख तस्कर नेपाल भागे

Updated:
विज्ञापन

जब्त गांजा के साथ पुलिस - फोटो: Prabhat Khabar

भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में इनरवा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 46.900 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. हालांकि, पुलिस की घेराबंदी की भनक लगते ही तस्कर गांजे की खेप छोड़कर नेपाल की ओर फरार हो गए.

विज्ञापन

Bettiah News: भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इनरवा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 46.900 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. हालांकि पुलिस की घेराबंदी की भनक लगते ही तस्कर गांजे की खेप छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए नेपाल की ओर फरार हो गए.

आपके शहर में

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग

गुप्त सूचना पर रात में की गई छापेमारी

पुलिस के अनुसार, गुरुवार रात करीब एक बजे सूचना मिली थी कि नेपाल सीमा से गांजे की बड़ी खेप भारतीय क्षेत्र में लाई जा रही है. सूचना मिलते ही इनरवा थाना पुलिस ने सकरौल छठिया घाट के पास घेराबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी.

तीन वॉटरप्रूफ पैकेट में मिला गांजा

पुलिस की मौजूदगी देखकर तस्कर मौके पर तीन वॉटरप्रूफ बंडल छोड़कर भाग निकले. तलाशी के दौरान पुलिस ने तीनों पैकेट जब्त किए, जिनका कुल वजन 46.900 किलोग्राम पाया गया.

जब्त गांजे को थाना लाकर सुरक्षित रखा गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

तस्करों की तलाश में छापेमारी

इनरवा थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

उन्होंने कहा कि फरार तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस पूरे नेटवर्क का भी पता लगाने में जुटी है.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन