Video: बिहार में खेला नहीं एनडीए का मेला होगा, एनडीए के सभी नेताओं ने एक मंच से भरी हुंकार
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 10 Jan 2025 4:50 PM

Bihar Politics: बिहार एनडीए के सभी प्रवक्ताओं ने आज एकसाथ मिलाकर तेजस्वी यादव और लालू यादव पर निशाना साधा और कहा कि उनकी यात्रा का कोई औचित्य नहीं है. नीतीश कुमार फिर बिहार के सीएम बनने वाले हैं.
Bihar Politics: बिहार एनडीए के सभी दलों के सभी प्रदेश प्रवक्ताओं ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला. एनडीए के सभी दलों के प्रवक्ता एक मंच पर आए और दावा किया कि 2025 में 225 सीट पार जीतकर नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर सरकार बनायेंगें. दरअसल बिहार की राजनीति में जारी अफवाहों के बीच बगहा में एनडीए के सभी घटक दलों के प्रदेश प्रवक्ताओं नें एक मंच से हुंकार भरी. एनडीए की इस बैठक में बीजेपी, जेडीयू, लोजपा आर, हम और रालोमो के प्रदेश प्रवक्ताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संगठन विस्तार और उसकी मजबूती समेत आगामी विधानसभा चुनाव के रणनीतियों पर चर्चा किया.
राजद शासन काल में कोई भी सुरक्षित नहीं था- नीरज कुमार
जेडीयू प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने आरजेडी शासनकाल पर प्रहार करते हुए कहा कि जहां राजद शासन काल में कोई भी सुरक्षित नहीं था. वहीं सुशासन की सरकार में वन्य जीवों को भी हम सुरक्षित रख रहे हैं . लिहाजा वीटीआर में बाघों सहित अन्य वन्य जीवों की संख्या भी बढ़ी है. इसका सकारात्मक असर बिहार में पर्यटन पर पड़ा है. अब 3 लाख से ज्यादा देशी विदेशी पर्यटक हर साल वाल्मिकीनगर पहुंच रहे हैं.
जेडीयू ने तेजस्वी की यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी उम्मीदवार खोजों यात्रा पर निकले हैं . अपराध और जंगलराज़ के युवराज को अपने माता पिता से पूछना चाहिए कि बिहार पहले कैसा था और अब कितना बदला है . उन्होंने आगे बताया कि 15 जनवरी को बगहा में विशाल एनडीए कार्यकर्त्ता सम्मलेन का आयोजन होगा. आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए 225 से अधिक सीटें जीतेगी.
जेडीयू प्रवक्ता नीरज ने कहा है कि आरजेडी के राजकुमार आजकल बिहार में उम्मीदवार खोजो यात्रा पर निकले हैं. बिहार में अब खेला नहीं होगा. चंपारण के इस इलाके में कभी दिनदहाड़े अपहरण उद्योग चल रहा था वहां आज अमन चैन का राज्य है.
इसे भी पढ़ें: तेजस्वी यादव के बयान पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाया बड़ा आरोप, बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ेगा’
एनडीए का मेला होगा
बीजेपी के प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि 2025 में पूर्ण बहुमत की सरकार बिहार में बनने जा रही है. तेजस्वी की यात्रा का बिहार में कोई औचित्य नहीं है. वहीं लोजपा आर की ओर से प्रवक्ता राजेश सिंह, राष्ट्रीय लोक मोर्चा से राम पुकार सिंह और हम के प्रवक्ता श्याम सुंदर ने भी तेजस्वी यादव पर करारा हमला बोला. बिहार में खेला नहीं एनडीए का मेला होगा. एनडीए में शामिल सभी दलों के प्रवक्ताओं ने एक स्वर में दावा किया कि 2025 में 225 से अधिक सीट जीतकर नीतीश के नेतृत्व में फिर सरकार बनाएगी.
तेजस्वी की यात्रा का कोई औचित्य नहीं- बीजेपी
बीजेपी के प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि 2025 में पूर्ण बहुमत की सरकार बिहार में बनने जा रही है. तेजस्वी की यात्रा का बिहार में कोई औचित्य नहीं है. डबल इंजन की सरकार में बिहार का तेजी से विकास हो रहा है. मदनपुर पनियहवा सड़क, वाल्मिकीनगर में लव कुश पार्क निर्माण क्षेत्र में विकास का नया आयाम जुड़ेगा. उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओं से 15 जनवरी को होने वाले एनडीए के घटक दलों के समन्वयक बैठक को सफलता को लेकर कार्यकताओं से आह्वान भी किया एवं 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में अभी से जुड़ जाने की अपील की.
इसे भी पढ़ें: Bihar Politics: राजद ने 4 बागी विधायकों के खिलाफ की एक्शन की मांग, एक विधायक बन चुकी है बीजेपी प्रवक्ता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए