ePaper

बगहा में 10 मई को लगेगा नेशनल लोक अदालत

Updated at : 07 May 2025 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
बगहा में 10 मई को लगेगा नेशनल लोक अदालत

समझौता ही समाधान है.अपने जीवन को सुखमय बनाना है तो वाद विवाद से दूर रहें.

विज्ञापन

बगहा. समझौता ही समाधान है.अपने जीवन को सुखमय बनाना है तो वाद विवाद से दूर रहें.उक्त बातें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बेतिया आनंद नंदन सिंह ने कही. वे प्रचार वाहन को रवाना करने के मौके पर बैंक कर्मियों व अन्य को संबोधित कर रहे थे. बुधवार को व्यवहार न्यायालय बगहा से 10 मई को आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने को लेकर प्रचार वाहन को रवाना किया गया.जिसको प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सिंह के साथ जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम सह अध्यक्ष अनुमंडल विधिक सेवा समिति बगहा रविरंजन ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.प्रचार वाहन के रवाना होने के बाद आलोक कुमार चतुर्वेदी अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सह सचिव अनुमंडल विधिक सेवा समिति बगहा ने बताया कि 10 मई को आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत में बैंक,श्रम, दूरभाष, ग्राम अदालत, बिजली बिजली की त्रुटि, वन, खान व खनिज आदि विभागों के सुलहनीय वाद का निपटारा किया जाता है. इस बार 1193 को नोटिस भेजी गयी है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि छोटे-छोटे शमनीय वादों को नेशनल लोक अदालत में निपटारा कराने की कोशिश करें.इस अवसर पर राजीव कुमार द्विवेदी विशेष न्यायाधीश उत्पाद, आशीष मिश्र जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय, शंभु कुमार गुप्ता,अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय, किरण कुमारी चौरसिया मुंसिफ, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारियों में राजीव शंकर,अभिषेक कुमार सिंह, उदय कुमार, अनंत कुमार, तारिक शमीम के साथ परीक्ष्यमान सिविल जज राहुल राज व हिना नाज, विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष द्विजेंन्द्र नाथ तिवारी व महासचिव उपाध्याय सुनिल कुमार उपस्थित रहें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन