नरकटियागंज में सफाई कर्मी से मारपीट पर फूटा गुस्सा: जेसीबी का शीशा तोड़ा, नगर परिषद कार्यालय में हंगामा

Updated:
विज्ञापन

आक्रोश जताते कर्मी | Prabhat Khabar Network

नरकटियागंज में सफाई कर्मी पर हुए हमले से आक्रोशित नगर परिषद कर्मियों ने न्याय की मांग को लेकर जोरदार हंगामा किया. मारपीट की घटनाओं से तंग आकर वे आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं.

विज्ञापन

Narkatiaganj Workers Protest:  नगर के वार्ड संख्या 12 और 13 में नहर किनारे सफाई कार्य के दौरान एक युवक द्वारा सफाई कर्मी के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का गंभीर मामला सामने आया है. इस घटना के बाद नगर परिषद के सफाई कर्मियों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है. पीड़ित बॉबकट कर्मी रंजीत कुमार ने आरोप लगाया कि जब वह नहर की सफाई कर रहा था, तभी वार्ड 12 निवासी साहिल कुमार ने कचरा हटाने की बात पर गाली-गलौज शुरू कर दी और बांस उठाकर मारपीट करने लगा. आरोपी ने जेसीबी का शीशा भी तोड़ दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सफाई कर्मियों ने नगर परिषद कार्यालय में किया हंगामा, न्याय की लगाई गुहार

इस घटना से आक्रोशित सफाईकर्मियों ने न्याय की गुहार लगाते हुए दोषी युवक पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है. पीड़ित सफाई कर्मियों ने एकजुट होकर घटनास्थल से लेकर नगर परिषद कार्यालय तक पैदल मार्च किया और कार्यालय परिसर में पहुंचकर जमकर हंगामा किया. विरोध जताने वाले कर्मियों में राकेश राउत, रामधार महतो, सिकन्दर राउत, हरिशंकर राउत, जयप्रकाश गोंड, राजन राउत, शेषनाथ राम, राजकुमार पासवान, सुनील पासवान, राजू राउत, अरविंद पांडे और सुशील कुमार शामिल हैं.

प्रतिनिधियों के आगे बेबस सफाई कर्मी, पहले भी हो चुकी हैं मारपीट की घटनाएं

आक्रोशित कर्मियों ने दर्द बयां करते हुए कहा कि उनके साथ अक्सर मारपीट की घटनाएं होती हैं. इससे पहले बॉबकट के ड्राइवर राजकुमार और सफाई कर्मी हरिशंकर राम के साथ भी मारपीट हुई थी. इसके अलावा 26 नवंबर 2025 को पोखरा चौक पर विनोद राउत के साथ भी मारपीट की गई थी. आरोप है कि हर बार उल्टे सफाई कर्मियों को ही दोषी ठहरा कर मामला रफा-दफा कर दिया जाता है. जनप्रतिनिधियों के आगे बेबस होने के कारण वे हर बार प्रताड़ित होते हैं, इसलिए इस बार वे आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन