नरकटियागंज अस्पताल में शुरू हुई डायलिसिस सेवा, अब किडनी मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा दूसरे शहर

Updated:
विज्ञापन
उद्घाटन कार्टर डीएम व सभापति | Prabhat Khabar Network

उद्घाटन कार्टर डीएम व सभापति | Prabhat Khabar Network

पश्चिम चंपारण के किडनी मरीजों के लिए अच्छी खबर है. नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल में अत्याधुनिक डायलिसिस सेवा की शुरुआत हो गई है. डीएम तरनजोत सिंह और सभापति रीना देवी ने इसका उद्घाटन किया.

विज्ञापन

Bettiah News: पश्चिम चंपारण के किडनी मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर है. नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल में बुधवार से अत्याधुनिक डायलिसिस सेवा की शुरुआत हो गई. जिलाधिकारी तरनजोत सिंह और नगर परिषद की सभापति रीना देवी ने फीता काटकर इस सेवा का उद्घाटन किया. अब मरीजों को डायलिसिस के लिए बार-बार बेतिया या अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा.

डीएम ने किया उद्घाटन

उद्घाटन के बाद जिलाधिकारी तरनजोत सिंह और सभापति रीना देवी ने डायलिसिस यूनिट का निरीक्षण किया. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. संजीव कुमार ने मशीनों और उपचार व्यवस्था की जानकारी दी. इस दौरान डीएम ने भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उन्हें स्थानीय स्तर पर उपलब्ध इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की.

तीन मशीनों से शुरू हुई सेवा

अस्पताल प्रबंधक विपिन राज ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के निर्देश पर फिलहाल तीन बेड और तीन अत्याधुनिक डायलिसिस मशीनें स्थापित की गई हैं. जरूरत बढ़ने पर तीन और मशीनें लगाई जाएंगी. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि यूनिट के सभी तकनीकी परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे कर लिए गए हैं.

दो मरीजों का हुआ पहला डायलिसिस

डायलिसिस सेवा शुरू होने के साथ ही नौतनवा की नूरजहां खातून और पोखरिया के योगेंद्र मल्लाह का इलाज शुरू किया गया. इससे सेवा की औपचारिक शुरुआत हो गई.

पांच प्रखंडों के मरीजों को मिलेगा लाभ

जिलाधिकारी ने कहा कि इस सुविधा से नरकटियागंज, गौनाहा, सिकटा, मैनाटांड़ और लौरिया प्रखंड के सैकड़ों किडनी मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा. अब इलाज के लिए लंबी दूरी तय करने की मजबूरी खत्म होगी, जिससे मरीजों का समय और खर्च दोनों बचेंगे.

यह भी पढे़ं: 20 साल की विवाहिता की संदिग्ध मौत, घर के अंदर मिला फंदे से लटका शव


विज्ञापन
सतीश कुमार पांडेय

लेखक के बारे में

By सतीश कुमार पांडेय

सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन