लौरिया में तेज रफ्तार बाइक दीवार से टकराई, 13 वर्षीय किशोर समेत दो गंभीर घायल

Updated:
विज्ञापन
बाइक की दीवार से टक्कर: 13 वर्षीय किशोर सहित 2 गंभीर रूप...

लौरिया में तेज रफ्तार बाइक दीवार से टकराई, 13 वर्षीय किशोर समेत दो गंभीर घायल

पश्चिम चंपारण के लौरिया में तेज रफ्तार बाइक दीवार से टकराने से दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए. 13 वर्षीय समसे की हालत गंभीर होने पर उसे बेतिया रेफर किया गया है. पुलिस जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Bettiah News: पश्चिम चंपारण के लौरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई. इस हादसे में 13 वर्षीय किशोर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया.

ईदगाह के पास हुआ हादसा

यह दुर्घटना लौरिया थाना क्षेत्र के देऊरवा गांव स्थित ईदगाह के समीप हुई. जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बगही चौक से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई.

13 वर्षीय समसे की हालत गंभीर

हादसे में तेलपुर निवासी समीम अंसारी का 13 वर्षीय पुत्र समसे और अरमान साह का 17 वर्षीय पुत्र एहराम अली गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया.

एक को जीएमसीएच बेतिया किया गया रेफर

सीएचसी में डॉ. विजय कुमार गुप्ता ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया. समसे की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया. वहीं, एहराम अली का इलाज एक निजी क्लिनिक में चल रहा है.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण बाइक का अनियंत्रित होना बताया गया है. पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.


विज्ञापन
Kaushik Kumar

लेखक के बारे में

By Kaushik Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन