डॉक्टर दिवस पर एसएसबी के 30 जवानों ने किया रक्तदान, रोटरी क्लब ने लगाया शिविर

Updated:
विज्ञापन
narkatiaganj-blood-donation-camp-doctors-day-ssb-44-battalion

रक्तदान शिविर में रक्तदान करते जवान

Narkatiaganj Blood Donation Camp: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर एसएसबी 44वीं बटालियन परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में 30 जवानों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया. रोटरी क्लब और जीएमसीएच बेतिया के संयुक्त आयोजन में रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया.

विज्ञापन

नरकटियागंज से सतीश कुमार पांडेय की रिपोर्ट

Narkatiaganj Blood Donation Camp: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब, रोटरेक्ट क्लब एवं जीएमसीएच बेतिया के संयुक्त तत्वावधान में एसएसबी 44वीं बटालियन परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में एसएसबी के 30 जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा और सामाजिक दायित्व का संदेश दिया.

अधिकारियों ने रक्तदान कर किया शिविर का शुभारंभ

रक्तदान शिविर का शुभारंभ सह सेनानायक अजय कुमार सिन्हा, विनय और ज्ञानेंद्र ने स्वयं रक्तदान कर किया. इसके बाद सेनानायक बलवंत सिंह नेगी के आह्वान पर बड़ी संख्या में जवानों ने रक्तदान में भाग लिया.

“रक्तदान महादान” का दिया संदेश

रोटरी क्लब के अध्यक्ष वर्मा प्रसाद ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है. उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए.

चिकित्सकों की देखरेख में हुआ सुरक्षित रक्त संग्रह

जीएमसीएच बेतिया के चिकित्सक डॉ. जीत बंधन कुमार के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने सभी रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच के बाद सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया. पूरे शिविर के दौरान स्वास्थ्य संबंधी सभी मानकों का पालन किया गया.

डॉ. बिधान चंद्र रॉय को किया गया याद

रोटरी क्लब के सचिव प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस देश के महान चिकित्सक एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय की जयंती एवं पुण्यतिथि की स्मृति में मनाया जाता है. इसी अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित कर समाज सेवा का संदेश दिया गया.

रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

रक्तदान करने वाले सभी जवानों को समाजसेवी वर्मा प्रसाद के सहयोग से सेनानायक बलवंत सिंह नेगी द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. आयोजकों ने रक्तदाताओं के योगदान की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक अभियानों में भाग लेने की अपील की.

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

शिविर के सफल आयोजन में प्रो. एन.डी. ओझा, डॉ. अवध किशोर सिंह, इंजीनियर उमेश जायसवाल, अवध किशोर सिन्हा, कृष्ण कुमार पाठक, कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, शौख लाल जयदयाल, मणिभूषण श्रीवास्तव, कुणाल राय, रोटरेक्ट क्लब के अध्यक्ष अंबुज श्रीवास्तव, शशिभूषण कुमार, सुमित कुमार गुप्ता, निशांत कुमार, आदित्य प्रकाश, शशिकांत पाठक सहित सीमा सुरक्षा बल के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

यह भी पढ़ें: बगहा के चर्चित पिंटू यादव हत्याकांड में मां और दो बेटों को उम्रकैद, डेढ़ लाख का जुर्माना

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन