Bettiah : बाइक चोरी के आरोपितोंकी बर्बरता से पिटाई मामले में सगरौवा मुखिया पति व देवर धराये, जेल

Published by : MADHUKAR MISHRA Updated At : 25 Aug 2025 5:13 PM

विज्ञापन

बाइक चोरों की बर्बरता पूर्ण पिटाई करने के मामले में पुरुषोत्तमपुर पुलिस ने सगरौवा मुखिया के पति मुन्ना साह और उनके देवर रिंकु साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

मैनाटांड़ . बाइक चोरों की बर्बरता पूर्ण पिटाई करने के मामले में पुरुषोत्तमपुर पुलिस ने सगरौवा मुखिया के पति मुन्ना साह और उनके देवर रिंकु साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुरूषोत्तमपुर थानाध्यक्ष सुधा कुमारी ने बताया कि परसा निवासी रउफ देवान की पत्नी भोज खातून की आवेदन पर परसा निवासी मुन्ना साह, टिंकू साह, टुन्ना साह, रिंकु साह, औरंगजेब आलम, सैफुल्लाह, बुलेट साह और सरफुद्दीन को अभियुक्त बनाया गया है. दर्ज केस में युवकों को बर्बरता पर पिटाई करने की बात बतायी गयी है. जानकारी के अनुसार सगरौवा मुखिया के पति परसा निवासी मुन्ना साह की बाइक दरवाजे से चोरी कर ली गयी थी. छानबीन में बाइक मिल गयी और तीन बाइक चोर भी पकड़ा गया. बाइक चोरों में दिलजान, मनजीत कुमार और विंध्याचल प्रसाद शामिल थे. जिन्हें मुखिया पति, उनके भाई सहित अन्य लोगों ने पुलिस के सौंपने के पहले बर्बरता पूर्ण पिटाई कर दी थी. पिटाई करने के दौरान बनाये गये वीडियो को किसी ने वायरल कर दिया था. जिस जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दो अभियुक्तों की गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वहीं अन्य छह अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MADHUKAR MISHRA

लेखक के बारे में

By MADHUKAR MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन