Bettiah : राजस्व महाभियान को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक संपन्न
Author Israel ansari
Updated:
विज्ञापन

स्थानीय प्रखंड सभागार में बुधवार को सीओ नंदलाल राम व बीडीओ ऋषिकेश कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में राजस्व महाअभियान को लेकर प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई.
विज्ञापन
पिपरासी.
स्थानीय प्रखंड सभागार में बुधवार को सीओ नंदलाल राम व बीडीओ ऋषिकेश कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में राजस्व महाअभियान को लेकर प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई. इस बाबत सीओ ने बताया कि राजस्व महाअभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रखंड के सभी मुखिया, सरपंच, बीडीसी, वार्ड सदस्य, पंच व बीस सूत्री सदस्यों के साथ बैठक की गयी. इसमें राजस्व कर्मी 16 से 25 अगस्त तक डोर टू डोर जाकर किसानों के बीच जमाबंदी की कॉपी का वितरण करेंगे. इसके साथ जमाबंदी में सुधार के लिए आवेदन की कॉपी भी दिया जाएगा. इसमें किसान अपनी त्रुटियों को सुधार कर 26 अगस्त से लगने वाले शिविर में जमा करेंगे. इसको सफल बनाने के लिए माइक्रो प्लान बनाया गया है. इसकी जानकारी विस्तृत रूप से जनप्रतिनिधियों को दिया गया. सीओ ने बताया कि पिपरासी में लगभग 32 हजार जमाबंदी चलती है. सभी जमाबंदी का फोटो कॉपी करा लिया गया है. सीओ ने बताया कि सरकार की मंशा को धरातल पर लाने के लिए सभी लोगों का सहयोग अपेक्षित है. उन्होंने बताया कि इस दौरान किसी किसान को कोई समस्या हो तो वे बिचौलियों के चक्कर में नहीं पड़े और सीधे उनसे मिल ले. मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, मुखिया गुलाब चौहान, जोखू बैठा, सरपंच दिनेश्वर तिवारी, कृष्ण गिरी, कैलाश गुप्ता, नाजिर राजीव श्रीवास्तव, अमीन मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










