Bettiah : विवाहिता की हत्या कर लाश किया गायब, आरोपित ससुराल वाले घर छोड़ हुए फरार
Published by : MADHUKAR MISHRA Updated At : 12 Aug 2025 5:23 PM
थाना क्षेत्र के बरदाहां पंचायत के मड़ुआहा सिहुलिया गांव में नाजायज संबंध का विरोध करने पर तीन बच्चों की मां की हत्या कर शव गायब कर देने का मामला प्रकाश में आया है.
–मृतका के पिता ने लगाया पति के नाजायज संबंध के विरोध पर हत्या का आरोप –मृतका के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज, पति समेत आठ को किया गया नामजद नौतन . थाना क्षेत्र के बरदाहां पंचायत के मड़ुआहा सिहुलिया गांव में नाजायज संबंध का विरोध करने पर तीन बच्चों की मां की हत्या कर शव गायब कर देने का मामला प्रकाश में आया है. विवाहिता के पिता दक्षिण तेल्हुआ सती टोला निवासी भिखारी सहनी ने स्थानीय निवासी पति बृजेश सहनी के अलावा सीताराम सहनी, उमेश सहनी, सरोज देवी, फुल कुमारी देवी सहित आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने बताया कि पुत्री नीलम कुमारी की शादी नौ वर्ष पूर्व बृजेश सहनी से किया था. पुत्री के तीन बच्चे हुए. ब्रजेश सहनी का नाजायज संबंध अपनी भाभी से है. इसका विरोध हमेशा नीलम करती थी. इसको लेकर कई बार उसके साथ मारपीट की गयी. नौ अगस्त की रात भी विवाहिता ने अपने पति को अपने गोतनी के साथ सोते देखा. इसका विरोध करने पर ससुराल वाले मारपीट कर जान मारने की धमकी दी. दस अगस्त को उक्त गांव के किसी ने सूचना दी कि उनकी लड़की की हत्या कर ससुराल वालों ने लाश गायब कर दिया है. बेटी के ससुराल पहुंचने पर वहां ससुराल का कोई नहीं मिला. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि विवाहिता के पिता से आवेदन मिला है. पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. ससुराल वाले घर छोड़ फरार बताए जा रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










