30 लीटर विदेशी शराब बरामदगी मामले का फरार आरोपित गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन
बेतिया: 30 लीटर शराब केस का फरार आरोपी गिरफ्तार

30 लीटर विदेशी शराब बरामदगी मामले का फरार आरोपित गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

पश्चिम चंपारण के बेतिया में पुलिस ने 30 लीटर विदेशी शराब बरामदगी मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई से शराब तस्करी में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है.

विज्ञापन

Bettiah Crime: पश्चिम चंपारण के बेतिया में कालीबाग थाना पुलिस ने 30 लीटर विदेशी शराब बरामदगी मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को की गई कार्रवाई में पुलिस ने आरोपित को दबोच लिया. पूछताछ के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया. पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करी में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

कालीबाग थानाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने बताया कि फरार आरोपित की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम का गठन किया गया. टीम ने छापेमारी कर किशुनबाग वार्ड संख्या-03 निवासी राहुल कुमार उर्फ नन्हें कुमार (23) को गिरफ्तार कर लिया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया.

25 जुलाई को हुई थी शराब बरामदगी

थानाध्यक्ष ने बताया कि बीते 25 जुलाई को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने 30 लीटर विदेशी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया था. उसी दौरान दूसरा आरोपित मौके से फरार होने में सफल हो गया था. घटना के बाद से ही उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी.

अभियान रहेगा जारी

पुलिस के अनुसार, फरार आरोपित की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. साथ ही शराब तस्करी और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.

थानाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने कहा कि जिले में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ऐसे कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

यह भी पढे़ं: पश्चिम चंपारण में मत्स्य पालन बना रोजगार का बड़ा जरिया, 550 के लक्ष्य पर आए 625 आवेदन


विज्ञापन
अवध किशोर तिवारी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन