सिकटा बाजार में चोरों का आतंक, घर में घुसकर नकदी और आभूषण पर किया हाथ साफ
टूटी आलमारी | Prabhat Khabar Network
पश्चिम चंपारण के सिकटा बाजार में एक घर से चोरों ने रात के अंधेरे में करीब 20 हजार रुपये नकद और कीमती गहनों पर हाथ साफ कर दिया। चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और अलमारी से सारा सामान पार कर ले गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बेतिया क्राइम: पश्चिम चंपारण के सिकटा बाजार में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नकदी और जेवरात की चोरी कर ली. स्थानीय बस स्टैंड नहर चौक के समीप स्वर्गीय गिनीलाल प्रसाद साह के मकान में देर रात हुई इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.
रात में खुली अलमारी देखकर उड़े होश
गृहस्वामी के पुत्र रिशु कुमार ने बताया कि रात करीब 1:30 बजे उनकी नींद खुली तो घर की अलमारी खुली हुई दिखाई दी. इसके बाद उन्होंने परिजनों को जगाया. उनकी मां ने बताया कि सोने से पहले अलमारी ठीक से बंद थी.
जब अलमारी की जांच की गई तो उसमें रखे करीब 20 हजार रुपये नकद और जेवरात गायब मिले.
छत के रास्ते घर में घुसे थे चोर
रिशु कुमार के अनुसार, चोरी की आशंका होने पर वह छत पर गए तो वहां सामान बिखरा हुआ मिला. इससे अंदेशा है कि चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और चोरी की वारदात को अंजाम देकर उसी रास्ते फरार हो गए.
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पर दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पीड़ित परिवार ने सिकटा थाना में लिखित शिकायत देने की बात कही है.
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और चोरी में शामिल अज्ञात चोरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जाएगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए