Bettiah: लौरिया में नवनिर्वाचित एमएलसी शिवरानी देवी प्रजापति का भव्य स्वागत

Updated:
विज्ञापन
MLC Shivrani Devi Prajapati welcomed by JDU workers in Lauriya

नवनिर्वाचित एमएलसी शिवरानी देवी प्रजापति का स्वागत करते जदयू कार्यकर्ता और पदाधिकारी

लौरिया में नवनिर्वाचित एमएलसी शिवरानी देवी प्रजापति के प्रथम आगमन पर जदयू कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। समारोह में उन्होंने जनता और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Bettiah News: नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) शिवरानी देवी प्रजापति के प्रथम लौरिया आगमन पर शनिवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाएं, बुके तथा अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया। विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए गए और कार्यकर्ताओं ने नारों के साथ उनका स्वागत किया।

जनता और कार्यकर्ताओं का जताया आभार

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए एमएलसी शिवरानी देवी प्रजापति ने क्षेत्र की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास और उम्मीद के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास, जनसमस्याओं के समाधान तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

क्षेत्र के विकास के लिए सक्रिय रहने का भरोसा

एमएलसी ने कहा कि जनप्रतिनिधि बनने के बाद उनकी जिम्मेदारियां और बढ़ गई हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर सक्रिय रहेंगी।

संगठन की मजबूती का परिणाम है जीत

जदयू जिलाध्यक्ष कन्हैया प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि यह जीत संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियों और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

वहीं प्रखंड अध्यक्ष हिमांशु कुमार ने कहा कि यह सम्मान केवल एक जनप्रतिनिधि का नहीं, बल्कि पूरे संगठन और समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत का सम्मान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने का आह्वान किया।

संगठन विस्तार और जनहित के मुद्दों पर चर्चा

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विकास, संगठन विस्तार और जनहित से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जदयू नेत्री सुनीता चौरसिया, अमर श्रीवास्तव, प्रभु कुशवाहा, राजू मल, राजा मुखिया, रंजीत कुशवाहा, दीपति राम, संतोष सिंह, सुनील शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन