लौरिया में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, झड़प में ग्रामीणों के साथ पुलिसकर्मी भी हुए घायल

Updated:
विज्ञापन

इलाज कराते घायल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लौरिया के बसवरिया पराउटोला में जमीन विवाद को लेकर बैठी पंचायती हिंसक झड़प में बदल गई. इस मारपीट में ग्रामीणों के साथ-साथ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं. गांव में तनाव का माहौल है.

विज्ञापन

 Bettiah News: लौरिया. थानाक्षेत्र के बसवरिया पराउटोला पंचायत अंतर्गत लोहरपटिया नयी बस्ती में रविवार की दोपहर जमीन विवाद को लेकर हो रही पंचायती के दौरान दो पट्टीदार पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी. जमीन की पैमाइश को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. घटना में दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये. इनमें तीन गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया.

विज्ञापन

Lauriya News: जमीन विवाद सुलझाने के लिए बैठी थी पंचायती

बताया जाता है कि दरोगा प्रसाद और विपिन प्रसाद के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. विवाद को आपसी सहमति से सुलझाने के लिए रविवार को पंचायती बैठायी गयी थी. इसी दौरान जमीन की पैमाइश को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गयी.

कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में चली लाठी-डंडे

कहासुनी बढ़ने के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया. देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडे चलाने लगे. अचानक हुए इस विवाद से मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गयी. मारपीट में दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं.

पुलिस के सामने भी जारी रही झड़प

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिसकर्मियों के सामने भी दोनों पक्षों के बीच झड़प जारी रहने की बात सामने आयी है. इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी सूचना है. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के साथ मामले पर नजर रखना शुरू कर दिया.

तीन गंभीर घायलों को बेतिया किया गया रेफर

घायलों में पलक कुमारी, पिता नीतू प्रसाद, शत्रुघ्न प्रसाद, हरिकेश प्रसाद और जिसु कुमार समेत अन्य लोग शामिल हैं. इनमें गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया. घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस निगरानी कर रही है.

चार पुलिसकर्मी भी घायल होने की सूचना

मारपीट के दौरान पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी सूचना है. घायल पुलिसकर्मियों में एसआई अभय राम, चालक मो. इशमुद्दीन, सिपाही अंबुजा रानी और निशा नयन शामिल हैं. घटना के बाद पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

यह भी पढ़ें: शौच के लिए घर से निकली थी नाबालिग, काफी देर बाद भी नहीं लौटी तो परिवार के उड़े होश

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन