बेतिया में सड़क और जलजमाव की परेशानी होगी खत्म, चार माह में नाला और आठ माह में सड़क बनेगी

Updated:
विज्ञापन

सड़क व नाले का निरीक्षण करतीं महापौर गरिमा देवी सिकारिया व मौजूद अन्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेतिया वासियों के लिए अच्छी खबर है. जर्जर सड़कों और जलजमाव की दोहरी समस्या से जल्द छुटकारा मिलने वाला है. मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत 3.06 करोड़ की लागत से सड़क और नाला निर्माण का रास्ता साफ हो गया है.

विज्ञापन

Bettiah News: बेतिया में जर्जर सड़क और जलजमाव की दोहरी समस्या से लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है. केआर स्कूल के पूर्वी छोर से अंबेडकर चौक, आशा नगर होते हुए छोटी नहर तक पीसीसी सड़क और संत जेवियर हायर सेकेंडरी स्कूल की दक्षिणी बाउंड्री से छोटी नहर तक आरसीसी नाला निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत दोनों योजनाओं पर कुल 3.06 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

विज्ञापन

सड़क और नाला निर्माण की निकली निविदा

दोनों योजनाओं के लिए बुडको की ओर से निविदा जारी की गयी है. निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा. सड़क और नाला निर्माण साथ होने से संबंधित क्षेत्र में लंबे समय से बनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद है.

चार माह में बनेगा आरसीसी नाला

संत जेवियर हायर सेकेंडरी स्कूल की दक्षिणी बाउंड्री से छोटी नहर तक आरसीसी नाला निर्माण पर 80.11 लाख रुपये खर्च होंगे. इस काम को चार माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. नाला बनने के बाद बारिश के पानी की निकासी बेहतर होने की उम्मीद है, जिससे जलजमाव की समस्या कम हो सकती है.

आठ माह में तैयार होगी पीसीसी सड़क

केआर स्कूल की पूर्वी बाउंड्री से अंबेडकर चौक, आशा नगर होते हुए छोटी नहर तक पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा. इस योजना पर 2.25 करोड़ रुपये खर्च होंगे. पुनर्निविदित इस कार्य को आठ माह में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

साथ-साथ होंगे सड़क और नाला के काम

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों योजनाओं पर काम शुरू कराया जाएगा. सड़क और नाला निर्माण साथ होने से क्षेत्र के लोगों को जर्जर सड़क के साथ जलजमाव की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: शौच के लिए घर से निकली थी नाबालिग, काफी देर बाद भी नहीं लौटी तो परिवार के उड़े होश

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन