खाद की कीमत को लेकर दुकानदारों में आक्रोश , नौतन के खाद दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

खाद बिक्री का विरोध करते दुकानदार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेतिया में खुदरा खाद दुकानदारों और होलसेलर के बीच विवाद गहरा गया है. होलसेलर सरकारी दर से अधिक दाम वसूल रहे हैं, जिससे किसानों को सही दाम पर खाद देना मुश्किल हो रहा है. दुकानदारों ने आंदोलन की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

Bettiah News: बेतिया. नौतन प्रखंड मुख्यालय में रविवार को खुदरा खाद दुकानदारों की अहम बैठक हुई. खाद दुकानदार संघ के अध्यक्ष राकेश तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सैकड़ों दुकानदारों ने हिस्सा लिया. दुकानदारों ने होलसेलरों पर सरकार द्वारा निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने का आरोप लगाया. दुकानदारों का कहना है कि अगर उन्हें ही खाद महंगे दाम पर मिलेगी तो किसानों को सरकारी दर पर खाद उपलब्ध कराना मुश्किल होगा. बैठक में दुकानदारों ने मांग पूरी नहीं होने पर खाद का उठाव बंद करने और जरूरत पड़ने पर जिला कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी.

विज्ञापन

होलसेलरों पर ज्यादा कीमत वसूलने का लगाया आरोप

बैठक में दुकानदारों ने आरोप लगाया कि सरकार ने खाद की जो कीमत निर्धारित की है, उसके अनुरूप उन्हें खाद उपलब्ध नहीं करायी जा रही है. होलसेलरों द्वारा अधिक राशि वसूले जाने की शिकायत करते हुए दुकानदारों ने कहा कि ऐसी स्थिति में सरकारी दर पर किसानों को खाद उपलब्ध कराना उनके लिए संभव नहीं है.

सरकारी रेट पर खाद बेचने में आ रही परेशानी

दुकानदारों ने कहा कि एक तरफ विभाग उन्हें सरकारी दर पर किसानों को खाद उपलब्ध कराने के लिए बाध्य करता है, वहीं दूसरी ओर उन्हें होलसेलरों से अधिक कीमत पर खाद मिलती है. दुकानदारों के अनुसार इस अंतर के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें खाद बढ़े हुए दाम पर दी जाती है तो किसान से भी अधिक कीमत लेने की स्थिति बनती है.

डीएओ को पहले ही सौंप चुके हैं ज्ञापन

खाद दुकानदारों ने बताया कि इस समस्या को लेकर वे जिला कृषि पदाधिकारी को ज्ञापन भी सौंप चुके हैं. इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से दुकानदारों में नाराजगी बढ़ रही है. बैठक में कहा गया कि दुकानदारों की मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो सामूहिक रूप से खाद के उठाव का विरोध किया जाएगा.

मांग नहीं मानी तो बंद करेंगे खाद का उठाव

दुकानदारों ने बैठक में स्पष्ट किया कि अगर होलसेलरों ने अपने रवैये में बदलाव नहीं किया और सरकारी दर पर खाद उपलब्ध नहीं करायी गयी तो सभी खुदरा दुकानदार खाद का उठाव बंद कर देंगे. दुकानदारों का कहना है कि वे किसानों को सरकारी दर पर खाद उपलब्ध कराने के पक्ष में हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें भी खाद निर्धारित दर पर मिलनी चाहिए.

जिला कार्यालय घेराव की भी दी चेतावनी

बैठक में दुकानदारों ने कहा कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा. जरूरत पड़ने पर जिला कार्यालय का घेराव भी किया जाएगा. बैठक में विनय कुमार गुप्ता, अनिल कुमार, प्रमोद कुमार, आदित्य कुमार, विनोद यादव, दीपक कुमार, शशिरंजन कुमार, मुकेश कुमार, कमलेश प्रसाद, विजय कुमार प्रसाद, अमरेन्द्र कुमार, राजन कुमार और राजीव कुमार द्विवेदी समेत सैकड़ों दुकानदार मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन