Bettiah : नाबालिग छात्रा का अपहरण

Published by : MADHUKAR MISHRA Updated At : 04 Aug 2025 5:52 PM

विज्ञापन

जिले के शनिचरी थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी का झांसा देकर आठवी वर्ग की छात्रा का अपहरण कर लिया गया है.

विज्ञापन

बेतिया . जिले के शनिचरी थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी का झांसा देकर आठवी वर्ग की छात्रा का अपहरण कर लिया गया है. मामले में नाबालिग के पिता ने शनिचरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्राथमिकी में अपहृता के पिता ने बताया है कि उनकी पुत्री की उम्र 16 वर्ष है. 27 जुलाई को दिन के करीब दो बजे शादी की नियत से लौरिया थाना के पराउ टोला निवासी यशवंत कुमार, जो अपने ननिहाल रामलाल यादव के घर रहता था, नाबालिग को भगा ले गया. नाबालिग को भगाने में यशवंत का पिता वीरेन्द्र दास उर्फ महोखा दास शामिल है. आरोपितों से पूछताछ करने पर मारने की धमकी दे रहे हैं. अपने स्तर से खोजबीन करने के कारण थाना को आवेदन देने में विलंब हुई है. अपहृता के पिता ने मोबाइल पर बात करने का भी हवाला दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MADHUKAR MISHRA

लेखक के बारे में

By MADHUKAR MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन