Bettiah : एसएसबी और वन विभाग की संयुक्त पेट्रोलिंग
Author Israel ansari
Updated:
विज्ञापन

मानसून सत्र शुरू होते ही सुरक्षा के मद्देनजर वन विभाग ने गश्त और चौकसी तेज कर दी है.
विज्ञापन
वाल्मीकिनगर.
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र में मानसून सत्र शुरू होते ही सुरक्षा के मद्देनजर वन विभाग ने गश्त और चौकसी तेज कर दी है. बुधवार को वन विभाग और एसएसबी ने संयुक्त पेट्रोलिंग की. वनपाल आशीष कुमार ने बताया कि मानसून सत्र के दौरान वन अपराधियों की गतिविधि तेज हो जाती है. वन अपराधियों के द्वारा वन्यजीव या वन संपदा को नुकसान नहीं पहुंच सके, इसके लिए नियमित रूप से गश्त किया जा रहा है. साथ ही समय-समय पर एसएसबी का सहयोग लेते हुए संयुक्त पेट्रोलिंग की जाती है. इसी क्रम में बुधवार को भी संयुक्त रूप से वन क्षेत्र और समीपवर्ती रिहायशी क्षेत्रों में गश्त की गयी है. ताकि वन संपदा और वन्यजीवों की सुरक्षा की जा सके. इस पेट्रोलिंग में एसएसबी के जवान और वन कर्मी मौजूद रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










