Bettiah : विद्युत जेई की पत्नी से दिनदहाड़े अपराधियों ने लूटा आभूषण

बाइक सवार अपराधियों ने बानूछापर थाना क्षेत्र के संत कबीर रोड में चनपटिया में पदस्थापित विद्युत कनीय अभियंता गुरुकेश शास्त्री की पत्नी अंकित भारती से डायमंड और सोने का आभूषण लूट लिये और भाग निकले.
–शहर के बानूछापर संत कबीर रोड में लुटेरों ने दिया घटना को अंजाम बेतिया . बाइक सवार अपराधियों ने बानूछापर थाना क्षेत्र के संत कबीर रोड में चनपटिया में पदस्थापित विद्युत कनीय अभियंता गुरुकेश शास्त्री की पत्नी अंकित भारती से डायमंड और सोने का आभूषण लूट लिये और भाग निकले. बताया गया है कि लुटेरे बाइक से आये और घटना को अंजाम देकर चारों अपराधी छावनी की ओर फरार हो गए. घटना 15 अगस्त को सुबह की है. मामले में कनीय अभियंता ने बानुछापर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. गुरुकेश शास्त्री बानू छापर के कालीकुंज में किराए के मकान में अपने परिवार वालों के साथ रहते हैं. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 15 अगस्त की सुबह कनीय अभियंता की पत्नी अंकित भारती अपने आवास से संत कबीर रोड में स्कूल से बच्चे को लाने पैदल जा रही थीं. वे जैसे ही संत कबीर रोड स्थित अर्द्ध सैनिक कैंटीन से थोड़ा आगे बढ़ीं, बाइक से तीन-चार की संख्या में अपराधी आए और झपट्टामार कर गले से डायमंड का मंगलसूत्र खींच लिया. अपराधियों ने शोरगुल करने पर पति और बच्चों के मारने की धमकी देकर कान के सोने की बाली भी ले लिया. अंकिता भारती जब तक कुछ समझ पाती चारों अपराधी छावनी की ओर फरार हो गए. थोड़ी देर बाद सहज होने पर अंकित भारती घटना की सूचना अपने पति को दी. सूचना पर कनीय अभियंता मौके पर पहुंचे और वारदात से पुलिस को अवगत कराया. घटना की सूचना मिलने पर बानुछापर थाना की पुलिस मामले की जांच की. एसडीपीओ विवेक दीप ने बानुछापर थाना की पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया है. इस बाबत एसडीपीओ ने बताया कि बानुछापर थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




