नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Updated:
विज्ञापन
नवोदय कक्षा 6 प्रवेश: 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

जवाहर नवोदय विद्यालय (JNVST) 2027 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है. यह अवसर ग्रामीण मेधावी छात्रों को मुफ्त आवासीय शिक्षा प्रदान करता है.

विज्ञापन

Bihar Education News: नवोदय विद्यालय समिति, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा-6 में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST)-2027 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक अभ्यर्थी 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क रखी गई है.

JNVST 2027: 31 जुलाई तक भर सकते हैं आवेदन

जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्रीमती तारा ने बताया कि समिति मुख्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे. अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं. उन्होंने अभिभावकों से अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करने और समय रहते आवेदन पूरा करने की अपील की है.

आवेदन से पहले पढ़ें पात्रता और दिशा-निर्देश

प्राचार्य ने बताया कि आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी एवं अभिभावक पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, परीक्षा पैटर्न और अन्य शर्तों से संबंधित विस्तृत विवरणिका अवश्य पढ़ें. समिति की ओर से सभी दिशा-निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो.

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलता है निःशुल्क आवासीय शिक्षा का अवसर

नवोदय विद्यालय समिति ने बताया कि जेएनवीएसटी के माध्यम से देशभर के जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा-6 में प्रवेश दिया जाता है. इन विद्यालयों में ग्रामीण क्षेत्रों के मेधावी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं नि:शुल्क आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है. किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या होने पर अभ्यर्थी वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: नगर निगम के नए नियम लागू, कचरा फेंकने और मलबा रखने पर अब भरना होगा भारी जुर्माना


विज्ञापन
Kumar Ravi Rank

लेखक के बारे में

By Kumar Ravi Rank

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन