Bettiah : गद्दी अधिकार महासम्मेलन आज, जुटेंगे रणनीतिकार

Updated:
विज्ञापन
Bettiah : गद्दी अधिकार महासम्मेलन आज, जुटेंगे रणनीतिकार

ऑल इण्डिया गद्दी समाज बिहार द्वारा आज सोमवार 16 जून को गद्दी अधिकार महासम्मेलन का आयोजन किया गया है.

विज्ञापन

बेतिया . ऑल इण्डिया गद्दी समाज बिहार द्वारा आज सोमवार 16 जून को गद्दी अधिकार महासम्मेलन का आयोजन किया गया है. इसकी जानकारी देते हुए ऑल इण्डिया गद्दी समाज के राष्ट्रीय प्रतिनिधि ई नौशाद अंजुम ने बताया कि नगर के सिंगाछापर बेतिया सरिसवा रोड स्थित शुभारंभ मैरेज हॉल में 11 बजे से महासम्मेलन का आयोजन किया गया है. आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री मो जमा खान, विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष गुलाम रसूल बलियावी तथा ऑल इण्डिया गद्दी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष दाऊद अहमद मौजूद रहेंगे. इसके अलावा बिहार विधान परिषद के सदस्य जनाब आफाक अहमद, प्रो वीरेंद्र नारायण यादव, प्रसिद्ध लेखक एवं शिक्षाविद् रमेश चंद्रा तथा ऑल इण्डिया गद्दी समाज के राष्ट्रीय महासचिव मो सलाउद्दीन साहब भी उपस्थित रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Madhukar Mishra

लेखक के बारे में

By Madhukar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन