Bettiah : पतिलार पंचायत में स्वागत द्वार का शिलान्यास
Published by : ISRAEL ANSARI Updated At : 17 Aug 2025 4:59 PM
विज्ञापन
प्रखंड बगहा एक अंतर्गत पतिलार पंचायत में स्वागत द्वार का शिलान्यास मुखिया प्रतिनिधि डॉ. अभिषेक मिश्र और भूतपूर्व शिक्षक बच्चा मिश्र के द्वारा किया गया.
विज्ञापन
चौतरवा.
प्रखंड बगहा एक अंतर्गत पतिलार पंचायत में स्वागत द्वार का शिलान्यास मुखिया प्रतिनिधि डॉ. अभिषेक मिश्र और भूतपूर्व शिक्षक बच्चा मिश्र के द्वारा किया गया. इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि पतिलार पंचायत अपने आप में एक समृद्ध और सुसज्जित पंचायत है. बावजूद की आज तक यहां पर पंचायत का कोई अपना स्वागत द्वार नहीं था. जिसकी आवश्यकता को देखते हुए इसका शिलान्यास किया गया और जल्दी बनकर यह तैयार भी हो जाएगा. जिससे पंचायत को एक अलग पहचान मिलेगी. वही पूर्व शिक्षक ने बताया कि स्वागत द्वार के बन जाने से पंचायत को एक और कीर्ति प्राप्त होगी. अपनी खुशी जाहिर करते हुए ग्रामीण युवा कृष्णा पासवान ने बताया कि मुखिया प्रतिनिधि के द्वारा दशकों से पंचायत के जो कार्य बाकी रह गए थे उसको कराने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. मौके पर प्रमोद प्रसाद काजू, मंटू दुबे, जदयू के सक्रिय सदस्य अभिनंदन कुमार, कृष्णा पासवान, प्रमोद पंडित आदि मौजूद रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










