ePaper

कांग्रेस द्वारा हर गांव और घर में कांग्रेस का झंडा लगाने का व्यापक अभियान बगहा शहर से शुरू

Updated at : 07 May 2025 5:59 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस द्वारा हर गांव और घर में कांग्रेस का झंडा लगाने का व्यापक अभियान बगहा शहर से शुरू

हर घर झंडा कार्यक्रम का आयोजन बगहा विधानसभा क्षेत्र के दीनदयाल नगर, ईदगाह मोहल्ला वार्ड संख्या 31 में नगर अध्यक्ष तुफैल अहमद की अध्यक्षता में आयोजित किया गया.

विज्ञापन

बगहा. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी/ बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी/ जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार हर घर झंडा कार्यक्रम का आयोजन बगहा विधानसभा क्षेत्र के दीनदयाल नगर, ईदगाह मोहल्ला वार्ड संख्या 31 में नगर अध्यक्ष तुफैल अहमद की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. जिसमें प चम्पारण जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रभारी नौतन विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी शिव रत्न यादव उपस्थित रहें.जिला प्रभारी ने कहा कि हर घर झंडा अभियान के तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर ग्रामीणों से संपर्क कर उन्हें कांग्रेस पार्टी की नीतियों सिद्धांत व इस अभियान के उद्देश्य की जानकारी दें. उनकी इजाजत से उनके घर की छतों व दरवाजों पर कांग्रेस का झंडा लगाये और कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का कार्य करें. बगहा नगर अध्यक्ष तुफैल अहमद ने कहा कि कांग्रेस द्वारा हर गांव और घर में कांग्रेस का झंडा लगाने का व्यापक अभियान शुरू किया गया है.इस अभियान का उद्देश्य कांग्रेस के विचारों और संगठन को जन- जन तक पहुंचाना है. कार्यकर्ता घर-घर जा कर न सिर्फ झंडा लगा रहे हैं. बल्कि लोगों से सीधी संवाद कर पार्टी की नीतियों की जानकारी भी दे रहे हैं. ताकि कांग्रेस की सोच आमजनों तक पहुंच सकें. कार्यक्रम में बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव विनय कुमार यादव, प चम्पारण युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एजाज अहमद व सुजीत कुमार सोनी,वरिष्ठ नेता हलीम अख्तर खान,हरिचंद पांडेय, रमेश राम, मोतिउर रहमान उर्फ लाल बाबू , मंडल अध्यक्ष मो. अफजल, सुधीर कुमार उपाध्याय,बदरे आलम, समजान अली, अतहर आलम, राहुल मेहरा, मो. मुर्तजा अंसारी, अब्दुल मजीद खान,रेयाज खान,नेसार अहमद, जान मोहम्मद, नसीर अहमद,अमजद खान वगैरह कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन