खेत से लौट रहे किसान पर मगरमच्छ का जानलेवा हमला, दर्दनाक मौत से गांव में कोहराम

Author Vivek Kumar|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

मगरमच्छ के हमले में किसान की मौत (AI PHOTO)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पश्चिमी चंपारण में मगरमच्छ के हमले में 52 वर्षीय किसान की दर्दनाक मौत हो गई। खेत से लौटते समय शौच के दौरान हुआ हमला, ग्रामीणों में दहशत।

विज्ञापन

crocodile attack: पश्चिमी चंपारण जिले के वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र में मगरमच्छ के हमले में एक 52 वर्षीय किसान की दर्दनाक मौत हो गई. सेमरीडीह गांव के समीप भपसा नाले में घटी इस खौफनाक घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है. वन विभाग और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और लोगों से नाले की तरफ न जाने की अपील की है.

विज्ञापन

farmer killed by crocodile Attack: शौच के दौरान मगरमच्छ ने किया हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेमरीडीह गांव निवासी 52 वर्षीय किसान भीम बीन सोमवार की शाम अपने खेत से काम कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान वह गांव के ही समीप भपसा नाले के पास शौच के लिए चले गए. नाले के पानी में पहले से ही घात लगाए बैठे एक विशाल मगरमच्छ ने अचानक उन पर जानलेवा हमला कर दिया और देखते ही देखते उन्हें गहरे पानी में खींच ले गया. घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई.

prabhat khabar - 2026-09-22T192836.608.jpg

रातभर परिजन करते रहे तलाश

काफी देर बीत जाने के बाद भी जब किसान भीम बीन घर नहीं लौटे, तो परिजन चिंतित हो उठे. अनहोनी की आशंका जताते हुए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उनकी तलाश शुरू कर दी. नाले और आसपास के इलाकों में देर रात तक भारी मशक्कत के साथ खोजबीन की गई, लेकिन अंधेरा होने के कारण उनका कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका.

सुबह नाले के किनारे मिला क्षत-विक्षत शव

मंगलवार की सुबह ग्रामीणों की नजर भपसा नाले के किनारे पड़ी, जहां किसान का क्षत-विक्षत शव पड़ा हुआ था. शव मिलने की खबर आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. घटना की सूचना मिलते ही वाल्मीकिनगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.

चेहरे पर चोट के निशान, ग्रामीणों में दहशत

इस दर्दनाक घटना के संबंध में मदनपुर रेंज के रेंजर नसीम अहमद अंसारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि किसान की मौत मगरमच्छ के जानलेवा हमले में ही हुई है. मृतक भीम बीन के मुंह और शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं. इस खौफनाक घटना के बाद सेमरीडीह और उसके आसपास के गांवों में मगरमच्छ को लेकर भारी दहशत का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि नाले में मगरमच्छ की मौजूदगी के कारण लोगों की जान पर लगातार खतरा बना हुआ है.

यह भी पढ़ें... मुजफ्फरपुर: SKMCH में पिता का इलाज करा रही नाबालिग से दुष्कर्म, मोतिहारी ले जाकर दिया वारदात को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन