Bettiah : सेवानिवृत्त शिक्षक को दी गई विदाई, सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

Updated:
विज्ञापन
Bettiah : सेवानिवृत्त शिक्षक को दी गई विदाई, सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

राजकीय प्रोन्नत मध्य विद्यालय धूमनगर में सहायक शिक्षक संजय पांडेय के सेवानिवृत्त पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

ठकराहा.

राजकीय प्रोन्नत मध्य विद्यालय धुमनगर में सहायक शिक्षक संजय पांडेय के सेवानिवृत्त पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे. संचालन मध्य विद्यालय भरपटिया के प्रधान शिक्षक अशोक राय ने किया. उन्होंने ने कहा कि संजय पांडेय ने शिक्षक के रूप में हमेशा बेहतर कार्य किया.उनकी कार्यशैली हमेशा सभी शिक्षकों के लिये प्रेरणादायी रहेगी. सहायक शिक्षक निसार अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि पांडेय जी ने हमेशा विद्यालय के सभी कार्यों में बढ़कर हिस्सा लिया. उनकी शिक्षण शैली हमेशा विद्यार्थियों के लिये ज्ञानरूपी रही. प्रधान शिक्षिका दीपा कुशवाहा ने कहा कि संजय पांडेय इस विद्यालय के लिए स्वर्णिम काल रहेंगे. अपने ज्ञान और मेहनत के बल पर छात्र छात्राओं ,शिक्षक और अभिभावकों के काफी नजदीक रहे. मौके पर मौजूद शिक्षकों ने श्री पांडेय को फूलों की माला पहनकर और अंगवस्त्र ओढ़ा कर सम्मानित किया. मौके पर शिक्षक असगर अली, संध्या कुमारी, राजकुमार, मूलचंद्र, उमेश यादव, विशाल सिंह, पप्पू यादव समेत क्षेत्र के दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Israel Ansari

लेखक के बारे में

By Israel Ansari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन