गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से सिसवा गांव में दो दिनों से कटाव जारी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Jun 2024 8:58 PM
अंचल के सिसवा मंगलपुर पंचायत के सिसवा गांव स्थित गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से दो दिनों से हो रही कटाव की सूचना पर शनिवार की सुबह जल संसाधन विभाग के एसडीओ सहायक अभियंता प्रदीप कुमार कनीय अभियंता राम बाबू रजक, सीओ प्रज्ञा नयनम ने कटाव स्थल का जायजा लिया.
योगापट्टी. अंचल के सिसवा मंगलपुर पंचायत के सिसवा गांव स्थित गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से दो दिनों से हो रही कटाव की सूचना पर शनिवार की सुबह जल संसाधन विभाग के एसडीओ सहायक अभियंता प्रदीप कुमार कनीय अभियंता राम बाबू रजक, सीओ प्रज्ञा नयनम ने कटाव स्थल का जायजा लिया. उच्च अधिकारियों को वीडियो के माध्यम से कटाव की स्थिति से अवगत कराया. वहीं पूर्व मुखिया कृष्ण कुमार बिंद व समाजसेवी पप्पू पान्डेय ने बताया कि दो दिनों से गंडक नदी उफान होने से खेती योग्य जमीन तेजी से कटाव हो रहा है. वहीं उन्होंने बताया कि गंडक नदी किनारे हजारों की संख्या में कटावरोधी जैसे बोरा में बालूभर कर रखा हुआ है. जल संसाधन के अधिकारियों से अविलंब ठोकर निर्माण कार्य कराने की मांग की है. वहीं जल संसाधन विभाग के एसडीओ सहायक अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि कटाव रोकने के लिए वरीय अधिकारी को सूचना दी गई है. बहुत जल्द ही कटाव की रोकने के लिए ठोकर निर्माण कार्य किया जाएगा. वहीं सीओ प्रज्ञा नयनम ने बताया कि कटाव रोकने के लिए ठोकर निर्माण रविवार से शुरू कर दिया जाएगा. अभी बोरा में बालू भरकर स्टॉक किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










