मैनाटाड़ में एंबुलेंस पर गिरा बिजली का खंभा ,कोई हताहत नहीं

Updated:
विज्ञापन
एंबुलेंस पर गिरा बिजली का खंभा, बाल-बाल बचे लोग

वेस्ट चंपारण में मैनाटाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मरीज लेने जा रही एंबुलेंस पर अचानक बिजली का खंभा गिर गया. गनीमत रही कि खंभा पीछे गिरा और कोई हताहत नहीं हुआ, हालांकि एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई. बिजली आपूर्ति तुरंत बंद करा दी गई थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

विज्ञापन

West Champaran News: मैनाटाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बसंतपुर मरीज लेने जा रही एंबुलेंस पर बुधवार सुबह बभनौली गांव के पास अचानक बिजली का खंभा गिर गया. संयोग अच्छा रहा कि खंभा एंबुलेंस के पिछले हिस्से पर गिरा, जिससे बड़ा हादसा टल गया. घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई.

एंबुलेंस के पिछले हिस्से पर गिरा बिजली का खंभा

जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस में केवल चालक और स्वास्थ्य विभाग का एक कर्मी सवार थे. बिजली का खंभा पीछे की ओर गिरने से दोनों सुरक्षित बच गए. हालांकि खंभा गिरने से एंबुलेंस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और पीछे का शीशा भी टूट गया.

तुरंत काटी गई बिजली आपूर्ति

घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराई गई. बताया गया कि जिस बिजली तार के साथ खंभा गिरा, उस पर इंसुलेटेड कवर लगा हुआ था. यदि तार खुला होता तो बड़ा हादसा हो सकता था.

विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. विजय कुमार चौधरी ने बताया कि घटना की जानकारी संबंधित विभाग को भेजी जा रही है. उन्होंने कहा कि अस्पताल और आसपास के मार्गों पर लगे जर्जर बिजली के खंभों की मरम्मत और उन्हें सुरक्षित करने की मांग की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों.

यह भी पढ़ें: नरकटियागंज में जनसहयोग शिविर पहुंचे डीएम, स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही पर शो-कॉज नोटिस


विज्ञापन
Ranjit Kumar Pate

लेखक के बारे में

By Ranjit Kumar Pate

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन