ePaper

Bettiah : थरूहट महिला विकास संस्था की बैठक में शराब व अश्लील गाना पर पूर्ण पाबंदी पर चर्चा

Updated at : 15 Jun 2025 5:30 PM (IST)
विज्ञापन
Bettiah : थरूहट महिला विकास संस्था की बैठक में शराब व अश्लील गाना पर पूर्ण पाबंदी पर चर्चा

बगहा दो प्रखंड अंतर्गत भारतीय थारु कल्याण महासंघ के संघ भवन में रविवार को थरूहट महिला विकास संस्था बैठक हुई.

विज्ञापन

हरनाटांड़.

बगहा दो प्रखंड अंतर्गत भारतीय थारु कल्याण महासंघ के संघ भवन में रविवार को थरूहट महिला विकास संस्था बैठक हुई. अध्यक्षता थरुहट महिला विकास संस्था के अध्यक्ष नीता कुमारी एवं संचालन संस्था के सचिव चानमती देवी ने किया. बैठक में थरुहट महिला विकास संस्था के पदाधिकारी व थरुहट की विभिन्न गांवों से महिलाएं उपस्थित होकर कई बिंदुओं पर चर्चा की. वही अध्यक्ष ने बताया कि थरुहट क्षेत्र में शराबबंदी पर प्रशासन के सहयोग करने और थरुहट क्षेत्र में अश्लील गानों पर भी पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने पर थरुहट महिला विकास संस्था आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगी. वही सचिव ने महिला संगठन पर हर गांव में महिलाओं को जोड़ने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर संगठन मजबूती करना बहुत जरूरी है. जिसको लेकर गांव-गांव जाकर शिक्षा का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. जब तक शिक्षा नहीं तब तक महिला का विकास नहीं. इसलिए शिक्षा को आगे बढ़ाने पर विधिवत चर्चा किया गया. बैठक में धनवंती कुमारी, प्रियंका कुमारी, पूनम कुमारी, दुर्गावती देवी, मुन्नी देवी, कमली देवी, रामदुलारी देवी, पूजा देवी, धनराजी देवी, शिवकुमारी देवी, देवंती कुमारी आदि मौजूद रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ISRAEL ANSARI

लेखक के बारे में

By ISRAEL ANSARI

ISRAEL ANSARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन