ePaper

नहर में मिली मां व एक साल की बेटी की लाश, ससुरालवाले फरार

Updated at : 14 Oct 2024 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
नहर में मिली मां व एक साल की बेटी की लाश, ससुरालवाले फरार

बैरिया थाना की सिसवा सरैया पंचायत स्थित मथौली नहर साइफन में सोमवार को सुबह एक महिला व उसकी बच्ची की लाश मिली है.

विज्ञापन

बेतिया/बैरिया. बैरिया थाना की सिसवा सरैया पंचायत स्थित मथौली नहर साइफन में सोमवार को सुबह एक महिला व उसकी बच्ची की लाश मिली है. सूचना पर आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची डायल 112 टीम व बैरिया थाने की पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रस्सी की सहायता से दोनों के शव को बाहर निकलवाया. पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. शव मिलने की सूचना पर महिला के पिता बैरिया थाना के बैरिया पंचायत वार्ड 10 निवासी मनोज यादव जीएमसीएच पहुंच शव की पहचान अपनी बेटी ज्योति कुमारी (18) तथा एक वर्षीया बबी के रूप में की. उन्होंने बताया कि मथौली गांव के स्थानीय ग्रामीणों ने उनके भगीना धर्मेंद्र यादव को फोन पर शव मिलने की सूचना दी. धर्मेंद्र यादव ने उन्हें फोन कर इसके बारे में बताया. जानकारी मिलने के बाद वह परिवार के साथ अस्पताल पहुंचे हैं. उन्होंने बताया कि 2020 में ज्योति कुमारी कालीबाग थाना क्षेत्र के पश्चिम करगहिया वार्ड 02 निवासी यश कुमार यादव से लव मैरेज शादी की थी. उसके बाद से ज्योति से बातचीत नहीं होती थी. विगत दिनों जिउतिया के दिन ज्योति का फोन आया था. इसमें ज्योति ने फोन पर बताया कि ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर प्रताड़ित करते हैं. बेटी के अपने मन से शादी करने को लेकर उसकी बात नहीं सुने. उन्होंने ससुराल वालों पर बेटी व नतिनी की हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप लगाया है. बैरिया थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेजा गया है. फिलहाल परिजनों ने आवेदन नहीं दिया है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी. लव मैरेज से खफा था मायका, ससुराल में प्रताड़ना की शिकार थी ज्योति ग्रामीणों ने बताया कि 2020 में ज्योति ने मनुआपुल थाने के तुनिया बिशुनपुर पंचायत के वार्ड नंबर 15 नगदाहिया गांव निवासी कृष्ण यादव के पुत्र यश कुमार से शादी की थी. ज्योति बैरिया थाने के बैरियाटांड़ निवासी मनोज यादव की पुत्री थी. प्रेम विवाह करने के चलते ज्योति का मायका उससे खफा था. बातचीत बंद थी. यहां तक ही बेटी और पिता के घर से आना जाना तक बंद था. ससुराल में शादी के बाद से वह प्रताड़ना की शिकार थी. थक हार कर उसने अपने मायके में फोन भी किया था, लेकिन उसे मदद नहीं मिली. कमर से बंधी थी बच्ची, देखने वालों का फट गया कलेजा मथौली नहर में शव को उतराते देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. शव को जब बाहर निकाला गया, तो लोगों का कलेजा फट गया. आंखें नम हो गईं. ज्योति के शव के साथ उसकी एक साल की बच्ची का शव भी था. उसे कमर से बांधा गया था. एक साथ दोनों का शव देख घटनास्थल पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी. थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के कमर में बच्चे का शव बांधा हुआ था. इस मामले में छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन