ePaper

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच नंदनगढ़ महोत्सव में जमा रंग

Updated at : 23 Mar 2025 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच नंदनगढ़ महोत्सव में जमा रंग

स्थानीय साहू जैन स्टेडिय में रविवार को नंदनगढ़ महोत्सव का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

– महात्मा बुद्ध, सम्राट अशोक, नीतिकार चाणक्य की धरती पर आयोजित महोत्सव में देर रात तक जमे रहे श्रोता

– विधायक, विधान पार्षद समेत डीएम, एसपी ने संयुक्त रूप से किया महोत्सव का आगाज

–विविध कार्यक्रमों के साथ नंदनगढ़ महोत्सव समारोह संपन्न

लौरिया. स्थानीय साहू जैन स्टेडिय में रविवार को नंदनगढ़ महोत्सव का आयोजन हुआ. हिंदी व भोजपुरी के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में शमा बांध दिया. शाम करीब 4 बजे से शुरू हुआ यह महोत्सव देर रात तक चलता रहा. भोजपुरी के सुप्रसिद्ध कलाकार सह विधायक विनय बिहारी समेत अन्य गायकों ने अपनी गायकी से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत जय बिहार संगीत से किया गया. इसके बाद नेपाल की गायिका वर्षा श्रेष्ठ, पप्पू परवाना, ममता महतो ने भी अपनी प्रस्तुति से लोगों को भाव विभोर कर दिया. तालियों की गड़गड़ाहट के बीच महोत्सव का रंग जमता दिखा. इसके पूर्व महोत्सव का शुभारंभ साहू जैन स्टेडियम में मंच पर उपस्थित अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इसमें मुख्य अतिथि लौरिया विधायक विनय बिहारी, रामनगर विधायक भागीरथी देवी, विधान पार्षद भीष्म साहनी, विधान पार्षद सौरभ कुमार, बेतिया नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया, लौरिया के प्रखंड प्रमुख शंभू तिवारी, लौरिया की मुख्य पार्षद सीता देवी, नरकटियागंज की सभापति रीना देवी समेत जिला पदाधिकारी दिनेश राय, एसपी बेतिया डॉ शौर्य सुमन, डीडीसी सुमित कुमार, एसपी बगहा सुशांत कुमार सरोज ने संयुक्त रूप से किया गया. वहीं महोत्सव में नंदनगढ़ महोत्सव के आयोजन पर विस्तृत प्रकाश डाला गया. नंदनगढ़ अशोक स्तंभ जानकी गढ़ रमपुरवा गौनाहा सोफ़ा मंदिर सुभद्रा मंदिर तथा इस क्षेत्र में अवस्थित बौद्ध टीले के बारे में वीडियो के माध्यम से जानकारी दी गई. विधायक विनय बिहारी ने मंच से हीं महोत्सव में नंदनगढ़ महोत्सव के आयोजन पर विस्तृत प्रकाश डाला. विधायक श्री बिहारी ने मंच से सर्वप्रथम मधुबन खुशबु देता है गाना गाकर शुरू किया. वहीं विधायक ने मौर्य वंश एवं घनानंद के इतिहास के बारे में जानकारी दी और चाणक्य के अपमान की कहानी बताते हुए मौर्य वंश में एक चरवाहे को राजा कैसे बनाएं इस संबंध में जानकारी दी. कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को शाल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. वहीं संबोधीय भाषण में एसडीएम नरकटियागंज सुर्य प्रकाश गुप्ता द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया. डीएम ने नीतिकार चाणक्य और अशोक महान की धरती की गुणगान करते हुए कहा कि यह धरती महात्मा बुद्ध जैसे पवित्र आत्मा के कारण देश ही नहीं दुनिया के अग्रगण्य नक्शे पर है और यहां सालों पर देश विदेश के पर्यटक आते हैं और शांति पाकर धन्य होते हैं. नौ साल बाद साहु जैन स्टेडियम में कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार एवं जिला प्रशासन पश्चिम चंपारण बेतिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नंदनगढ़ महोत्सव के आयोजन में देखने के लिए आस पास के लोगो का हुजूम देखने के लिए उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन