ePaper

जदयू के नवमनोनीत प्रखंड अध्यक्ष का अभिनंदन, 20 सूत्री सदस्य हुए सम्मानित

Updated at : 16 Apr 2025 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
जदयू के नवमनोनीत प्रखंड अध्यक्ष का अभिनंदन, 20 सूत्री सदस्य हुए सम्मानित

जदयू कार्यकर्ताओं ने फुल माला गुलदस्ता और अंगवस्त्र देकर बुधवार को नवमनोनीत जदयू के प्रखंड अध्यक्ष लौकरिया गांव निवासी शम्भू कुशवाहा का जोरदार तरीके से स्वागत किया.

विज्ञापन

योगापट्टी. प्रखंड के मच्छरगांवा नगर पंचायत के फतेहपुर चौक स्थित जदयू कार्यालय के सभागार में आयोजित अभिनंदन समारोह में उत्साहित जदयू कार्यकर्ताओं ने फुल माला गुलदस्ता और अंगवस्त्र देकर बुधवार को नवमनोनीत जदयू के प्रखंड अध्यक्ष लौकरिया गांव निवासी शम्भू कुशवाहा का जोरदार तरीके से स्वागत किया. उसके बाद प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति 20 सूत्री सदस्यों का सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया. इसमें मंच संचालन सुरेन्द्र कुशवाहा ने की. जदयू जिलाध्यक्ष शत्रुध्न कुशवाहा व पूर्व विधायक प्रदीप सिंह ने शंभू कुशवाहा को प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार जताया है. साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए हमें बूथ से लेकर पंचायत व प्रखंड विधानसभा के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कंधे से कंधे मिलाकर चलना होगा और पार्टी के मजबूती के लिए हमें संकल्प लेना होगा. वहीं प्रखंड अध्यक्ष शंभू कुशवाहा ने बताया कि संगठन को मजबूती के लिए तन व मन से पार्टी की सेवा करेंगे. समारोह में विधानसभा प्रभारी विजय कुमार पांडेय, असलम खां हकी नगर अध्यक्ष अश्वनी कुमार, वार्ड पार्षद धर्मनाथ कुमार,जदयू कार्यकर्ता राजू तिवारी, सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा, जिलाध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ट के मनोज कुशवाहा, राजकुमार, विक्रम शर्मा, प्रहलाद प्रसाद, बुलंदपूरित, हरिकेश प्रसाद, मुन्ना ठाकुर, बनारसी साह, शिवनारायण कुशवाहा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन