ePaper

अलग अलग तिथियों में चंपारण सत्याग्रह छह दिनों के लिए रद्द, बापूधाम मोतिहारी से आनंद विहार जाना हुआ मुश्किल

Updated at : 17 Apr 2025 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
अलग अलग तिथियों में चंपारण सत्याग्रह छह दिनों के लिए रद्द, बापूधाम मोतिहारी से आनंद विहार जाना हुआ मुश्किल

यात्रीगण कृप्या ध्यान दें रक्सौल से आनंद विहार जाने वाली 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन आज रद्द है.

विज्ञापन

नरकटियागंज. यात्रीगण कृप्या ध्यान दें रक्सौल से आनंद विहार जाने वाली 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन आज रद्द है. जिन यात्रियों को रामनगर बगहा और गोरखपुर तक सफर करना है वो अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं और जिन यात्रियों का ट्रेन भीड़ के कारण छूट गया है वो 1 बजे बरौनी से बांद्रा तक जाने वाली 19037 अवध एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं? ये रेलवे की ओर से प्रचार नहीं किया जा रहा है, बल्कि स्टेशन पर गोरखपुर जाने के दौरान सत्याग्रह ट्रेन रद्द होने और अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन में भीड़ के कारण नही चढ़ सके आर्य समाज मंदिर रोड के चंदन कुमार, दिउलिया के शानु, कृषि बाजार रोड के मो. अली और कृषि कर्मी सुभाष कुमार मिश्र रेल प्रशासन की मौजूदा व्यवस्थाओं पर चर्चा कर रहे थे. स्टेशन के सर्वाधिक चर्चित टी स्टॉल के संचालक ब्यास मुनि की चाय की चुस्कियों के साथ ये चर्चा कर रहे थे. रेल यात्रियों का कहना था कि जब वे स्टेशन पहुंचते हैं तो ट्रेन रद्द होने की सूचना मिलती है, अत्यधिक भीड़ होने के कारण वे दूसरी ट्रेन में चढ़ नहीं पाये, ऐसा पहले नहीं होता था. एनआई के नाम पर रेलवे यात्रियों की असुविधा का कारण बन गया है. इनका कहना है कि पहले भी रेलवे में एनआई होता था ट्रैक के बगल से ट्रेनों के गुजरने की व्यवस्था होती थी. बहुत सारी ट्रेनों को रिशेडयूल करके चलाया जा सकता है. लेकिन सत्याग्रह जैसी ट्रेन को रद्द करना कहीं से उचित नहीं है. साथ ही पैसेंजर ट्रेनें जो गोरखपुर तक चलती है, उन्हें कैंसिल नहीं करनी चाहिए. ये कैसा विकास है कि यात्री परेशान हो रहे हैं और गर्मी के बीच कोच कोच कर यात्रा करने को विवश हो रहे हैं. सत्याग्रह रद्द अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन में नहीं चढ़ सके 50 से उपर यात्री, बांद्रा और सप्तक्रांति में बढ़ी भीड़, अफरा तफरी एनआइ को लेकर जहां गुरूवार को रक्सौल से आनंद विहार जाने वाली 15273 सत्याग्रह ट्रेन रद्द रही वही 10: 25 बजे पहुंची 15653 अमरनाथ ट्रेन में अत्यधिक भीड़ होने की वजह से 50 से उपर यात्रियों जिनमें महिलाएं भी शामिल रहीं, नही चढ़ सके. उन्हें 1:25 बजे पहुंची बान्द्रा ट्रेन में चढ़ना पड़ा इस दौरान यात्रियों को करीब तीन घंटे तक स्टेशन पर बिताना पड़ा. इसके अलावा मुजफ्फरपुर से आनंद विहार जाने वाली 12557 सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में भीड़ अधिक होने से अफरा तफरी का माहौल रहा. हालांकि रेल पुलिस के जवानों की ओर से यात्रियों को सुरक्षित बिठाने की व्यवस्था की जाती रही. पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण के यात्रियों की बढ़ी परेशानी चंपारण सत्याग्रह छह दिनो के लिए रद्द रेलवे ने बापूधाम मोतिहारी से चलकर आनंद विहार तक जाने वाली चंपारण सत्याग्रह ट्रेन को अलग अलग तिथियों में छह दिनों के लिए रद्द कर दिया है. बापूधाम मोतिहारी से आनंद विहार तक जानेवाली 14009 चंपारण सत्याग्रह 20, 22 और 24 अप्रैल को रद्द रहेगी. वहीं आनंद विहार से बापूधाम मोतिहारी के लिए 14010 नंबर की ट्रेन 19, 21 और 23 अप्रैल को रद्द रहेगी. उक्त ट्रेन से सफर करने वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. बता दें कि चंपारण सत्याग्रह और सत्याग्रह ट्रेन से पूर्वी और पश्चिमी चंपारण के हजारों यात्री सफर करते हैं, लेकिन रेलवे की ओर से ट्रेनों के रद्द किये जाने से रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन