ePaper

कक्षा एक के बच्चों के लिए 21 अप्रैल से शुरू होगा ''''''''चहक'''''''' कार्यक्रम

Updated at : 16 Apr 2025 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
कक्षा एक के बच्चों के लिए 21 अप्रैल से शुरू होगा ''''''''चहक'''''''' कार्यक्रम

राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में कक्षा एक के नव नामांकित बच्चों के लिए ''''चहक'''' कार्यक्रम 21 अप्रैल 2025 से शुरू होगा.

विज्ञापन

बेतिया. राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में कक्षा एक के नव नामांकित बच्चों के लिए ””””चहक”””” कार्यक्रम 21 अप्रैल 2025 से शुरू होगा. यह कार्यक्रम 15 अगस्त 2025 तक चलेगा. मिशन निपुण बिहार के तहत भारत सरकार के निर्देश पर यह स्कूल तत्परता कार्यक्रम तीन माह तक चलेगा. इसका उद्देश्य बच्चों को स्कूल के माहौल से परिचित कराना है. अगर गर्मी की छुट्टी, बाढ़ या अन्य कारणों से तय समय में गतिविधियां पूरी नहीं हो पाती हैं, तो कार्यक्रम को 15 अगस्त के बाद भी बढ़ाया जा सकता है. पिछले तीन शैक्षणिक वर्षों 2022-23, 2023-24 और 2024-25 में भी यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक चलाया गया था. इसके लिए कक्षा 1 के नामित शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया था.

इस बार भी प्रशिक्षित शिक्षक ही ””””चहक”””” गतिविधियों का संचालन करेंगे. यदि किसी शिक्षक को दोबारा प्रशिक्षण की जरूरत हो, तो प्रखंड स्तर पर मास्टर ट्रेनर के माध्यम से एक दिवसीय उन्मुखीकरण कराया जा सकता है. कार्यक्रम के लिए चहक गतिविधि कैलेंडर 2025 तैयार किया गया है. इसे सभी स्कूलों में लागू किया जाएगा. शिक्षक और प्रधान शिक्षक इसी के अनुसार बच्चों के साथ गतिविधियां कर सकेंगे. कैलेंडर की प्रति सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा) को ई-मेल से भेज दी गई है. बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक प्रकाशन निगम लिमिटेड द्वारा चहक अभ्यास पुस्तिकाएं प्रखंड संसाधन केंद्रों को भेजी जा रही हैं. सभी स्कूलों को 15 मई तक निर्धारित संख्या में अभ्यास पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. राज्य में नामांकन पखवाड़ा एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलेगा. इस दौरान 6 वर्ष के या अगले 6 माह में 6 वर्ष पूरे करने वाले बच्चों का नामांकन कक्षा 1 में किया जाएगा. इन सभी बच्चों को ””””चहक”””” कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा. कार्यक्रम के संचालन, प्रशिक्षण, अनुश्रवण और सामग्री वितरण पर होने वाला खर्च समग्र शिक्षा अभियान के बजट से किया जाएगा. इसके लिए आवश्यक राशि बिहार शिक्षा परियोजना परिषद से प्राप्त की जा सकती है. विद्यालय भ्रमण के दौरान पाया गया कि कई स्कूलों में कक्षा 1 और 2 के बच्चों को एक साथ बैठाकर पढ़ाया जाता है. ””””चहक”””” कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जरूरी है कि कक्षा एक के बच्चों की कक्षा अलग से चलाई जाए. सभी प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक और नामित प्रशिक्षित शिक्षक को निर्देश दिया गया है कि 21 अप्रैल 2025 से ””””चहक”””” कार्यक्रम का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन