प्रतिभागियों में बांटा गया प्रमाणपत्र

इस समापन समारोह के मुख्य अतिथि वाल्मीकिनगर विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह रहे.
कंप्यूटर, ब्यूटीशियन एवं मशरूम कल्टीवेशन प्रशिक्षण समापन के बाद प्रमाण पत्र बंटा वाल्मीकिनगर. एसएसबी 21 वीं वाहिनी बगहा द्वारा कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत के मार्गदर्शन में वाल्मीकिनगर के हाई स्कूल के खेल मैदान में गोनौली, लक्ष्मीपुर व बलगंगवा में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती क्षेत्र के बेरोजगार एवं जरूरतमंद युवक युवतियों को बेसिक कंप्यूटर, ब्यूटीशियन एवं मशरूम कल्टीवेशन प्रशिक्षण का समापन के उपरांत प्रमाण पत्र वितरित किया गया. इस समापन समारोह के मुख्य अतिथि वाल्मीकिनगर विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह रहे. सीमावर्ती क्षेत्रों के गरीब व बेरोजगार युवतियों को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए शिवेंद्र सिंह, सरेटा इंस्टीट्यूट बगहा के माध्यम से गोनौली गांव की 25 युवतियों को 15 दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण एवं वाल्मीकिनगर व लक्ष्मीपुर गांव की 50 युवतियों को 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया गया. साथ ही डॉ. विनय सिंह, महात्मा बुद्ध संस्कृति फाउंडेशन के माध्यम से 30 बेरोजगार युवाओं व किसानों को 15 दिवसीय मशरूम कल्टीवेशन का प्रशिक्षण दिया गया. समारोह में उपस्थित सभी प्रशिक्षुओं को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने पर प्रमाण पत्र के साथ बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गयी तथा देशहित व राष्ट्र निर्माण में एसएसबी का सहयोग करने हेतु प्रेरित किया गया. सभी प्रशिक्षुओं से प्रशिक्षण के बारे में प्रतिक्रिया ली गयी. जिसमें सभी प्रशिक्षुओं ने इस प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त उपलब्धियों से सभी को अवगत कराते हुए इस प्रशिक्षण को रोजगार हेतु आवश्यक बताया और एसएसबी 21 वीं वाहिनी को धन्यवाद देते हुए आगे भी इस प्रकार के कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित कराने का आग्रह किया. इस कार्यक्रम के दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व नशा मुक्त भारत अभियान के तहत ग्रामीणों को जागरूक भी किया गया. वहीं चार वर्षीय पीहु कुमारी के नृत्य ने दर्शकों को लगातार ताली बजाने पर मजबूर दिया. कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु द्वितीय कमान अधिकारी अश्विनी कुमार, उप कमांडेंट एमटी मेरन, सहायक कमांडेंट मोहित सिंह, इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह एवं इंस्पेक्टर लोकेश कुमार बनिया भी उपस्थित रहे. मंच संचालन कृषि वैज्ञानिक डॉ विनय सिंह ने किया. मौके पर बीडीओ बिड्डू कुमार राम, उमेश श्रीवास्तव, विधायक प्रतिनिधि विनय सिंह, शिवेंद्र सिंह, डॉ. विनय कुमार के अलावा भारी संख्या में गणमान्य, छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




