ePaper

गंडक नदी के धनैया रेता में लापता युवक का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 28 Jan 2026 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
गंडक नदी के धनैया रेता में लापता युवक का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय थाना क्षेत्र के नवका टोला भारियानी निवासी प्रेम कुशवाहा के 19 जनवरी से लापता होने पर उसकी पत्नी के द्वारा थाना में सनहा दर्ज कराई गयी थी.

विज्ञापन

वाल्मीकिनगर. स्थानीय थाना क्षेत्र के नवका टोला भारियानी निवासी प्रेम कुशवाहा के 19 जनवरी से लापता होने पर उसकी पत्नी के द्वारा थाना में सनहा दर्ज कराई गयी थी. कोई परिणाम नहीं मिलने पर प्रेम कुशवाहा की पत्नी बसंती देवी के द्वारा थाने में आवेदन देकर तीन लोगों के विरुद्ध उसके पति की हत्या करने का आरोप लगाते हुए 23 जनवरी को कांड संख्या 15/26 दर्ज कराई. जिसमें तीन लोग क्रमश: बुधई मियां, साधु यादव और श्याम को नामजद की है. वहीं आवेदन में बताया गया है कि छोटेलाल कुशवाहा, दिलीप धांगड़ और सोहन कुशवाहा के अलावा तीनों आरोपी बुधई मियां, साधु यादव और श्याम के साथ टाइगर रिजर्व के चुलभट्ठा जंगल होकर उसके पति नदी के रास्ते भैंस को नेपाल क्षेत्र में ले जा रहे थे. लापता होने के दसवें दिन बुधवार को ग्रामीणों के द्वारा गंडक नदी के धनैया रेता के समीप नदी में एक व्यक्ति का शव देखे जाने पर सनसनी मच गयी. वही आग की तरह यह सूचना चारों तरफ फैल गयी. सूचना पर वाल्मीकिनगर थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष शमीम अहमद पुलिस बल और एसएसबी रमपुरवा बीओपी के अधिकारी व जवान भी घटनास्थल पर पहुंच गए. पुलिस द्वारा मृत व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में ले लिया गया. मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों के द्वारा प्रेम कुशवाहा के शव होने की पुष्टि की गयी. इस संदर्भ में प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टि में मृत व्यक्ति का शव दो-तीन दिन पानी में होने का अनुमान लग रहा है. उसके जेब से कुछ पैसे बरामद हुए हैं. शव को अंत्य परीक्षण के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेजने की प्रक्रिया जारी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो जाएगा. हालांकि दसवें दिन शव मिलने पर ग्रामीणों में अटकलों का बाजार गर्म है. परिजनों में मातम का माहौल 10 दिन से परेशान परिजन अंजाने आशंका से ग्रसित होकर भय के माहौल में जीवन जी रहे थे. वहीं बुधवार की दोपहर गंडक नदी में शव मिलने की सूचना पर परिजन भी गंडक नदी के समीप धनैया रेता पहुंचे. शव की पुष्टि होने के बाद परिजनों में मातम का माहौल छा गया है. प्रेम कुशवाहा अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं. गांव में सर्वत्र मातम का माहौल छा गया है.

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन