बाइक रैली से पर्यावरण व सेव ड्राइविंग का संदेश

सेव ड्राइव को बढ़ावा करना है. हमारे बाइकर टीम का नाम राइडर पैशन माइल (आरपीएम) है.
वाल्मीकिनगर. आज के दौर में नयी युवा पीढ़ी को न पर्यावरण की चिंता है ना ही सुरक्षित तरीके से बाइक परिचालन का, जिसका नतीजा आज हम ग्लोबल वार्मिंग सहित अन्य तरीके की समस्या से लगातार जूझ रहे हैं. वहीं आये दिन सड़क दुर्घटना में युवा पीढ़ी के बच्चों की कहीं दुर्घटना में मौत या फिर गंभीर रूप से जख्मी होने की खबर देखने या फिर सुनने को मिलता रहता है. इन्हीं बातों से प्रेरित होकर पटना से 10 बाइकरों की टीम बिहार दिवस के अवसर पर दो दिवसीय बाइक रैली कर लोगों में पर्यावरण सुरक्षा और सेव ड्राइव करने का संदेश देने का बीड़ा उठाते हुए शनिवार की देर शाम वाल्मीकिनगर पहुंची. इस बाबत बाइकर्स टीम का नेतृत्व कर रहे संदीप कुमार ने बताया कि हमारी टीम का उद्देश्य बाइक रैली कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना तथा सेव ड्राइव को बढ़ावा करना है. हमारे बाइकर टीम का नाम राइडर पैशन माइल (आरपीएम) है. साथ ही बताया कि हम लोगों को खास कर युवा पीढ़ियों को बताना चाहते हैं कि हमेशा सुरक्षित ड्राइविंग करें. ड्राइविंग करने से पूर्व हेलमेट और जूता जरूर पहने. बाइक परिचालन के समय यातायात नियमों का जरूर पालन करें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




