ePaper

तैयारी पूरी, भोजपुरी कला उत्सव का बेतिया में आज और कल

Updated at : 13 Sep 2024 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
तैयारी पूरी, भोजपुरी कला उत्सव का बेतिया में आज और कल

संस्कार भारती द्वारा पूरे बिहार में एक साथ विभिन्न भाषाई क्षेत्रों के आधार पर आयोजित किए जा रहे कला उत्सव की शृंखला में बेतिया शहर में भोजपुरी कला उत्सव का आयोजन 14 और 15 सितंबर को किया जा रहा है.

विज्ञापन

बेतिया. संस्कार भारती द्वारा पूरे बिहार में एक साथ विभिन्न भाषाई क्षेत्रों के आधार पर आयोजित किए जा रहे कला उत्सव की शृंखला में बेतिया शहर में भोजपुरी कला उत्सव का आयोजन 14 और 15 सितंबर को किया जा रहा है. इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. यह उत्सव बेतिया में अवस्थित शुभारंभ उत्सव भवन (बेतिया सरिसवा रोड) में संपन्न होगा. इसमें पश्चिमी बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी झारखंड और नेपाल के तराई क्षेत्रों से कुल 500 से अधिक पंजीकृत प्रतिनिधि भाग लेंगे, जो भोजपुरी भाषी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करेंगे. भोजपुरी कला उत्सव भोजपुरी बोलने वाले विभिन्न क्षेत्रों की सांस्कृतिक धरोहर को एक मंच पर लाने का एक उत्कृष्ट प्रयास है, जो क्षेत्रीय कला और संस्कृति को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगा. इस अवसर पर भोजपुरी क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति, कला, विचार, संस्कार, और रहन-सहन को दर्शाने वाले विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे. बैठक में यह सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि आयोजन सह स्वागत समिति और व्यवस्था समिति दो दिवसीय कार्यक्रम का संपूर्ण देख रेख करेगी. समाज के हाशिए पर धकेल दिए गए अनुसूचित जाति एवम जनजाति तबका से आने वाले कलासाधकों और कलाकारों का सम्मान किया जायेगा. सभी बाहरी प्रतिनिधि सिंगाछापर गांव के निवासियों के यहां रात्रि विश्राम करेंगे ताकि विभिन्न भोजपुरी क्षेत्र के रीति रिवाजों से सभी प्रतिनिधि अवगत हो सके. यहां अहाते में एक फलदार वृक्ष लगाएंगे. कार्यक्रम में भोजपुरी के सिद्धहस्त कलाकारों जैसे भरत शर्मा व्यास,चंदन तिवारी,अंकिता पंडित,उदय नारायण सिंह,जयकांत सिंह जय,ब्रजभूषण मिश्र, राकेश मिश्र की प्रस्तुतियां होंगी।राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में मंचन किया जा चुका भिखारी ठाकुर का प्रसिद्ध नाटक “गंगा स्नान ” की प्रस्तुति आरा से आए कलाकारों की टीम द्वारा किया जायेगा. प्रदर्शनी के लिए प्रशांत सौरभ,साहित्य के लिए जयकांत सिंह जय एवं अखिलेश्वर मिश्र, संगीत के लिए उदय नारायण सिंह एवं डॉ सुरेंद्र कुमार राम, नृत्य के लिए सर्वेश कुमार तिवारी श्रीमुख एवं कुमारी सीमा को संयोजक का दायित्व दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन