सुबह-सुबह बेतिया में भीषण सड़क हादसा, खड़ी ट्रक में घुसी चीनी लदी ट्रक

हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रक, फोटो- प्रभात खबर
Bettiah Truck Accident: मझौलिया के नानोसती चौक के पास NH-727 पर खड़े ट्रक में चीनी लदी ट्रक की टक्कर से चालक गंभीर घायल हुआ. हादसे के बाद आरोपी चालक फरार हो गया. पुलिस जांच में जुटी है.
बेतिया से अवध किशोर तिवारी की रिपोर्ट
Bettiah Truck Accident: पश्चिम चंपारण के बेतिया में गुरुवार की अहले सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. मझौलिया थाना क्षेत्र के नानोसती चौक के पास बेतिया-मोतिहारी एनएच-727 पर खड़े एक ट्रक में पीछे से चीनी लदी ट्रक तेज रफ्तार में जा घुसी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. हादसे में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया.
यह भी पढे़ं: पुलिया बन गई, रास्ता बनाना भूल गए… पूर्वी चंपारण में मनरेगा योजना पर उठे सवाल
खड़े ट्रक में पीछे से मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, बालू लदा ट्रक (बीआर 01 जी ई 6072) मोतिहारी से बेतिया की ओर जा रहा था और नानोसती चौक के समीप सड़क किनारे खड़ा था. इसी दौरान बेतिया की ओर से आ रही चीनी लदी ट्रक (यूपी 53 ई टी 8417) अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रक में जा टकराई. टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए.
चालक का पैर टूटा, अस्पताल में भर्ती
हादसे में बालू लदे ट्रक के चालक मुन्ना यादव, जो गोपालगंज के रहने वाले हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना में उनका एक पैर टूट गया. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार घायल की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.
यह भी पढे़ं: Muzaffarpur: बोरे से उठी बदबू से शव की फैली अफवाह, जांच में निकला मरा हुआ कुत्ता
हादसे से कुछ देर बाधित रहा NH-727
घटना की सूचना मिलते ही मझौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया. हादसे के कारण कुछ समय के लिए एनएच-727 पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य कर दी गई.
फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद चीनी लदी ट्रक का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. उसकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. साथ ही हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है. पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़क पर सावधानी बरतें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके.
यह भी पढे़ं: ऊपर यूरिया, नीचे करोड़ों की शराब… ट्रक का तहखाना खुला तो सामने आया तस्करी का बड़ा खेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनिकेत कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










