बेतिया में पुलिस का विशेष अभियान, 15 अभियुक्त गिरफ्तार और भारी मात्रा में शराब-गांजा बरामद

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

पश्चिम चंपारण पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया, जिसमें 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. इस दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में गांजा, शराब और हथियार भी बरामद किए हैं.

विज्ञापन

Bettiah News: पश्चिम चंपारण पुलिस ने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर बीते 24 घंटे में जिलेभर में विशेष अभियान चलाया. इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. गिरफ्तार आरोपितों में उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई में पकड़े गए चार आरोपित भी शामिल हैं. अभियान के दौरान गांजा, शराब, हथियार और अन्य सामान बरामद किए गए.

15 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विशेष अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई. कुल 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

हथियार और 31 किलो से अधिक गांजा बरामद

अभियान के दौरान पुलिस ने एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो मैगजीन, 31 किलो 250 ग्राम गांजा, एक स्मार्टफोन और एक छोटा चाकू बरामद किया. पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर संबंधित मामलों में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: नरकटियागंज में फ्लोर सेलिंग के दौरान टेबल से गिरकर मजदूर की मौत, पोस्टमार्टम से परिजनों ने किया इनकार

184 लीटर से अधिक शराब जब्त

पुलिस कार्रवाई के दौरान कुल 184 लीटर 400 एमएल शराब भी बरामद की गई. उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है.

तीन वारंटी गिरफ्तार, सात NBW का निष्पादन

विशेष अभियान के दौरान तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा न्यायालय से जारी सात गैर-जमानती वारंटों (NBW) का भी निष्पादन किया गया. पुलिस ने फरार एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रखने की बात कही.

वाहन जांच में 98,500 रुपये जुर्माना

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान वाहन चालकों से कुल 98,500 रुपये शमन शुल्क के रूप में वसूले गए. पुलिस ने तीन मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं.

अपराध और अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई जारी

पुलिस ने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा. पुलिस का जोर अपराधियों की गिरफ्तारी, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की बरामदगी और यातायात नियमों के पालन पर रहेगा.

यह भी पढ़ें: नरकटियागंज में फ्लोर सेलिंग के दौरान टेबल से गिरकर मजदूर की मौत, पोस्टमार्टम से परिजनों ने किया इनकार


विज्ञापन
अवध किशोर तिवारी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन