Bettiah News: बंगाल की जीत से उत्साहित भाजपा , कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी बांटकर मनाई जीत

भाजपा कार्यकर्ता जशन मनाते हुए
Bettiah News: पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर बेतिया के मैनाटांड में जश्न का माहौल रहा. कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और झालमुड़ी बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी. नेताओं ने इसे संगठन की मजबूती और जनता के भरोसे की बड़ी जीत बताया है. जानिए खबर विस्तार से…
Bettiah News : पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत का असर सीमावर्ती इलाकों में भी देखने को मिल रहा है. जीत की खबर मिलते ही मैनाटांड क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई. मंगलवार को दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और एक-दूसरे को बधाई देते हुए जमकर उत्सव मनाया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में झालमुड़ी बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया.
नारेबाजी के साथ मनाया उत्सव
मैनाटांड बाजार में आयोजित इस जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे फोड़े और पार्टी के समर्थन में नारेबाजी की. कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई और झालमुड़ी खिलाकर जीत की बधाई दी. जश्न में शामिल डॉ. धनंजय कुमार त्रिपाठी और राजन कुमार पांडेय ने कहा कि बंगाल की यह जीत संगठन की मजबूती और जनता के अटूट भरोसे का परिणाम है. इस जीत से पूरे देश के कार्यकर्ताओं का मनोबल सातवें आसमान पर है.
संगठन की मजबूती और भविष्य का संदेश
कार्यकर्ताओं ने इस परिणाम को देश की राजनीति के लिए एक नया संदेश बताया. उन्होंने कहा कि बंगाल की जीत ने यह साबित कर दिया है कि राष्ट्रवाद की विचारधारा को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है. देर शाम तक चले इस कार्यक्रम में प्रकाश भारती, नरेंद्र प्रसाद पटेल, भुलावन साह सोनी, रामाशीष चौधरी सहित भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे. पूरा इलाका ‘जय श्री राम’ और पार्टी के नारों से गूंजता रहा.
बेतिया के इनरवा से अमित सागर की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










