छपरा हमले के विरोध में बिहारभर के BDO एकजुट, बगहा में तीसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर ऑफिस पहुंचे बीडीओ

Updated:
विज्ञापन
बीडीओ बगहा | Prabhat Khabar Network

बीडीओ बगहा | Prabhat Khabar Network

बगहा में तीसरे दिन भी बीडीओ ने काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध जारी रखा. अधिकारियों ने सरकार से सुरक्षा उपकरण, प्रशिक्षित सुरक्षा कर्मी और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की.

विज्ञापन

Bagaha News: छपरा में विधि-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) समेत अधिकारियों के गंभीर रूप से घायल होने की घटना के विरोध में राज्यभर के बीडीओ का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. बगहा में भी सोमवार को लगातार तीसरे दिन प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध जताते हुए अपने नियमित कार्यों का निर्वहन किया. इस दौरान अधिकारियों ने सरकार से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग दोहराई.

बगहा एक और बगहा दो के BDO ने जताया विरोध

बगहा एक प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार और बगहा दो प्रखंड के बीडीओ विडडू कुमार ने काली पट्टी बांधकर कार्यालय का कार्य किया. उन्होंने कहा कि यह विरोध छपरा में ड्यूटी के दौरान घायल हुए अधिकारियों के समर्थन में है और प्रशासनिक अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर किया जा रहा है.

संवेदनशील ड्यूटी में सुरक्षा उपकरण देने की मांग

बीडीओ संघ का कहना है कि अधिकारियों को बिना पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और सुरक्षा उपकरणों के संवेदनशील क्षेत्रों में ड्यूटी पर भेजा जाता है, जिससे उनकी जान जोखिम में पड़ती है. संघ ने सरकार से प्रत्येक बीडीओ को बॉडी प्रोटेक्टर, दंगा-रोधी हेलमेट, शील्ड, लेग गार्ड और आर्म गार्ड उपलब्ध कराने की मांग की है.

दो प्रशिक्षित सुरक्षा कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की मांग

संघ ने प्रत्येक बीडीओ के साथ दो प्रशिक्षित सुरक्षा कर्मियों की स्थायी प्रतिनियुक्ति करने की भी मांग की है. इसके अलावा ड्यूटी के दौरान घायल होने वाले अधिकारियों का सरकारी खर्च पर उच्च स्तरीय अस्पताल में इलाज सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई है.

मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन होगा तेज

बगहा दो के बीडीओ विडडू कुमार ने कहा कि राज्यभर में बीडीओ सांकेतिक रूप से काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं. यदि सरकार ने अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर जल्द ठोस निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

यह भी पढे़ं: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में मिला दुर्लभ 'Salazar Pit Viper', पहली बार दिखी जहरीले सांप की यह प्रजाति


विज्ञापन
Mahabir Prasad Aga

लेखक के बारे में

By Mahabir Prasad Aga

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन